करीना कपूर ने 'गन्स एन रोजेज' कॉन्सर्ट मिस किया, लेकिन अपने घर में बनाया अपना बैंड!

करीना कपूर का अनोखा म्यूजिक सेशन
मुंबई, 19 मई। भले ही बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान 'गन्स एन रोजेज' के हालिया कॉन्सर्ट में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने रॉक म्यूजिक का मजा अपने तरीके से लिया।
करीना ने इस कॉन्सर्ट को मिस किया, लेकिन उन्होंने अपने घर पर एक छोटा म्यूजिक सेशन आयोजित किया, जिसमें उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर गिटार बजाते नजर आए। इस पल की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कीं।
तस्वीर में सैफ गिटार के साथ स्टाइलिश अंदाज में खड़े हैं, जबकि तैमूर उनके पास बैठे हैं, हेडफोन पहने हुए और हाथ में एक छोटा गिटार लिए हुए हैं। करीना ने इस प्यारी तस्वीर के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, 'गन्स एन रोजेज' मिस कर दिया... लेकिन मेरे पास मेरा अपना बैंड है।
17 मई को, प्रसिद्ध अमेरिकी रॉक बैंड 'गन्स एन रोजेज' ने मुंबई में शानदार प्रदर्शन किया। यह शो महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित हुआ और बैंड का एशिया टूर का हिस्सा था। 13 साल बाद बैंड भारत लौटा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
काम के मोर्चे पर, करीना कपूर खान को हाल ही में दीपावली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जो एक पुलिस पर आधारित एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ भी शामिल थे।
सूत्रों के अनुसार, करीना कपूर जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म 'दायरा' में नजर आ सकती हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इस फिल्म में साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हो सकते हैं।