आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा
आशा भोसले का अंतिम विदाई समारोह
प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर में मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा।
भोसले का निधन रविवार को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ, उनकी उम्र 92 वर्ष थी। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके लोअर परेल स्थित निवास पर लाया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम को भोसले के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आशा भोसले को ‘आशा ताई’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड ने भी दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि दी। शेलार ने बताया, ‘‘आशा भोसले को 13 अप्रैल को शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।’’
इससे पहले, गायिका के बेटे आनंद भोसले ने संवाददाताओं को बताया कि लोग सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रैंड में श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह निवास करती थीं। उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम चार बजे शिवाजी पार्क में होगा।’’
.png)