सोनू निगम का पुराना वीडियो वायरल, अवॉर्ड लेने के लिए रखी थी शर्त
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का नया गाना
सोनू निगम का वायरल वीडियो: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में इस फिल्म का प्रसिद्ध गाना 'घर कब आओंगे' रिलीज हुआ है, जो वर्तमान में यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में शीर्ष पर है। इस गाने ने 1997 के क्लासिक 'संदेशे आते हैं' की यादें ताजा कर दी हैं। जहां एक ओर यह गाना चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर सोनू निगम का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक दिलचस्प खुलासा किया है।
अवॉर्ड के लिए सोनू निगम की शर्त
इस वायरल वीडियो में सोनू निगम ने बताया कि उन्हें फिल्म 'बॉर्डर' के गाने 'संदेशे आते हैं' के लिए अवॉर्ड दिया जा रहा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस अवॉर्ड को स्वीकार करने के लिए एक शर्त रखी थी, जिसे अवॉर्ड शो के आयोजकों ने मानने से इनकार कर दिया। इस वजह से उन्हें यह अवॉर्ड नहीं मिला।
सोनू निगम का अनुभव
वीडियो में सोनू निगम ने कहा, '1997 में गाना 'संदेशे आते हैं' आया था। एक साल बाद, 1998 में, जब मैं मड आइलैंड में अपने पहले पॉप गाने की शूटिंग कर रहा था, तब मेरे एक दोस्त ने मुझे बताया कि मुझे 'संदेशे आते हैं' के लिए अवॉर्ड दिया जा रहा है। मैंने कहा कि मैं तो मड आइलैंड में हूं, इसलिए वहां नहीं आ सकता।'
सोनू निगम की शर्त का कारण
सोनू निगम ने आगे कहा, 'मैंने अपने दोस्त से पूछा कि क्या सिंगर रूप राठौर को भी इस गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है। जब उसने कहा नहीं, तो मैंने कहा कि मैं भी यह अवॉर्ड नहीं लूंगा। जब इस गाने को दो लोगों ने गाया है, तो नॉमिनेशन में सिर्फ मेरा नाम क्यों है? रूप जी का नाम क्यों नहीं है? मैं आ भी सकता था, लेकिन फिर भी नहीं गया। उस अवॉर्ड शो में लोग मुझसे नाराज हो गए थे कि अभी-अभी तो आया है, पहला गाना हिट हुआ और ऐसा कर रहा है।'
.png)