Movie prime

सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको की क्रिश्चियन शादी की ख़ुशखबरी

हॉलीवुड की मशहूर गायिका सेलेना गोमेज़ ने अपने प्रेमी बेनी ब्लैंको के साथ शादी कर ली है। इस ख़ुशखबरी का ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर किया, जहां उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कीं। सेलेना और बेनी की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई, जिसमें दोनों ने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहने थे। बेनी ने सेलेना की पोस्ट पर प्यार भरा रिएक्शन दिया, जिससे उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। जानें इस जोड़े की शादी के बारे में और देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें।
 

सेलेना गोमेज़ ने बेनी ब्लैंको से की शादी

हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज़ ने शनिवार को अमेरिकन रिकॉर्ड निर्माता और गीतकार बेनी ब्लैंको के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। इस ख़ुशखबरी का ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए किया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में, यह जोड़ा एक खूबसूरत लॉन में एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते हुए नजर आ रहा है। सेलेना लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थीं। इतना ही नहीं, सगाई के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी का आनंद लिया और प्री-वेडिंग समारोह के बाद उनका विवाह समारोह आयोजित हुआ।


क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न शादी

सेलेना गोमेज़ ने अपने लंबे समय के प्रेमी बेनी ब्लैंको के साथ 27 सितंबर 2025 को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि वह सितंबर में बेनी के साथ विवाह करेंगी, और अब वह वास्तविक जीवन में बेनी ब्लैंको की पत्नी बन गई हैं।


सादगी में बसी सेलेना की खूबसूरती

सेलेना और बेनी के विवाह के दौरान दोनों ही अपने-अपने आउटफिट में बेहद आकर्षक लग रहे थे। दुल्हन ने बैकलेस सफेद लॉन्ग गाउन पहना था, जिसे उन्होंने साधारण डायमंड इयररिंग्स के साथ सजाया था। उनके खुले बाल और मुस्कान ने उनकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया। वहीं, बेनी काले टक्सीडो में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।


सेलेना की पोस्ट पर बेनी का प्यार भरा रिएक्शन

सेलेना की पोस्ट पर बेनी ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "रियल लाइफ में मेरी पत्नी।" एक प्रशंसक ने लिखा, "आपके लिए बहुत खुश हूं!! बधाई हो, क्वीन; आप दुनिया भर के प्यार की हकदार हैं!" वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। बधाई!"


सेलेना की शादी की तस्वीरें


OTT