साउथ की रोमांटिक फिल्म 'ची ला सो' जो बॉलीवुड को पीछे छोड़ देती है
साउथ रोमांटिक हिंदी डब फिल्म
साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने हाल के वर्षों में यह साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड से किसी भी मामले में कम नहीं है। चाहे वह एक्शन, सस्पेंस, क्राइम, मिस्ट्री या रोमांटिक फिल्मों की बात हो। आमतौर पर यह माना जाता है कि रोमांटिक फिल्मों में बॉलीवुड का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी साउथ रोमांटिक फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आप बॉलीवुड की फिल्मों को भूल जाएंगे। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे मुफ्त में देख सकते हैं।
रोमांटिक फिल्म का नाम क्या है?
इस शानदार रोमांटिक फिल्म का नाम 'ची ला सो' है, जो एक तेलुगु फिल्म है। इसे हिंदी में 'अर्जुन की दुल्हनिया' के नाम से डब किया गया है। फिल्म की कहानी समाज के सामान्य और लोकप्रिय मुद्दों पर आधारित है। इस फिल्म का असली नायक इसकी कहानी है, जो बेहद सरल और आकर्षक है। एक बार फिल्म देखने की शुरुआत करने के बाद, आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह सकते। फिल्म में कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है।
फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी 27 वर्षीय अर्जुन (सुशांत) की परेशानियों से शुरू होती है, जिस पर शादी का दबाव डाला जा रहा है। उसकी मां मंदिर में उसकी शादी के लिए प्रार्थना करती है, जबकि उसके पिता और दोस्त उसे शादी न करने के लिए समझाते हैं। इसी बीच, अर्जुन की मां उसे एक लड़की देखने के लिए कहती है, लेकिन वह मना कर देता है। इसके बाद उसकी मां के साथ एक शर्त लगती है और लड़की खुद उससे मिलने आती है। इस तरह फिल्म में हीरोइन अंजली (रुहानी शर्मा) की एंट्री होती है। अर्जुन और अंजली की पहली मुलाकात अजीब होती है, और अर्जुन उसे रिजेक्ट कर देता है। इसके बाद फिल्म की असली कहानी शुरू होती है।
फिल्म कहां देख सकते हैं?
आप इस रोमांटिक फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा, इसे यूट्यूब पर शानदार हिंदी डबिंग के साथ भी देख सकते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है, और 72 प्रतिशत गूगल यूजर्स ने इसे पसंद किया है।
.png)