सलमान खान पर विवादित बयान: ठाकुर रघुराज सिंह की टिप्पणी पर महंत रविंद्र पुरी का कड़ा जवाब
हरिद्वार में उठे विवाद के बाद
हरिद्वार, 15 जनवरी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यूपी सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बारे में दिए गए अपने बयान के कारण चर्चा में हैं।
उन्होंने हाल ही में सलमान खान को बांग्लादेश और पाकिस्तान का समर्थक बताते हुए देशद्रोही करार दिया और उनके खिलाफ कठोर सजा की मांग की।
महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने इस बयान को बेहद शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए।
महंत रविंद्र पुरी ने कहा, "किसी नागरिक के खिलाफ ऐसे बयान नहीं दिए जाने चाहिए। यदि सलमान खान पर कोई मामला है, तो उसका निपटारा न्यायालय करेगा। उनकी मां हिंदू हैं। भाजपा के कुछ नेता बिना सोचे-समझे बोलते हैं। वे धार्मिक मामलों में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री खुद सलमान खान को सम्मानित कर रहे हैं। यह दोहरे मापदंड हैं और इससे समाज में भ्रम पैदा होता है।"
ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा था कि सलमान खान पाकिस्तान के प्रति प्रेम रखते हैं और ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उनका आरोप था कि सलमान हिंदुस्तान के हिंदुओं से पैसे कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ मुसलमानों का समर्थन करते हैं। हालांकि, आलोचनाओं के बाद मंत्री ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उनका इशारा शाहरुख खान की ओर था।
उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि सलमान खान एक अच्छे अभिनेता हैं और गलती से उनका नाम लिया। उनका असली निशाना शाहरुख खान थे, जो पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं।
इस बयान ने राजनीतिक हलचल भी पैदा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता कुछ भी बोलते हैं। उन्हें पता चल गया होगा कि उनकी कुर्सी जाने वाली है, इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
.png)