सपना चौधरी ने 'जले-3 बलमा' की सफलता पर फैंस को किया धन्यवाद, शेयर किया खास वीडियो
सपना चौधरी का नया गाना 'जले-3 बलमा'
मुंबई, 23 दिसंबर। हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर और कलाकार सपना चौधरी अपने शानदार डांस और गानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'जले-3 बलमा' रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।
गाने की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सपना ने अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे 'जले-3 बलमा' के बोल पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव गाने के बोल के साथ पूरी तरह मेल खा रहे हैं। फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। सपना ने पोस्ट में लिखा, "'जले 3' को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। यह गाना आपका है और हमेशा रहेगा। इसे सुनिए और अपनापन दीजिए।"
इस लोकप्रिय गाने को शिवा चौधरी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल दीपक डबलानिया ने लिखे हैं। शिवा चौधरी ने ही गाने को कंपोज भी किया है। यह गाना सपना चौधरी की 'जले' सीरीज का तीसरा भाग है, जिसमें पहले दो भाग भी दर्शकों द्वारा सराहे गए थे।
सपना की देसी अदाएं और हरियाणवी स्वैग इस गाने में दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
सपना चौधरी हरियाणवी संगीत और डांस की दुनिया में एक महत्वपूर्ण नाम बन चुकी हैं। वे स्टेज शो से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी उपस्थिति बनाए रखती हैं। उनके गाने न केवल हरियाणा में, बल्कि पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते हैं।
जल्द ही सपना की बायोपिक 'मैडम सपना' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें मशहूर निर्देशक महेश भट्ट उनकी संघर्ष भरी जिंदगी को दर्शाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बायोपिक में सपना खुद का किरदार नहीं निभाएंगी, बल्कि एक नई अभिनेत्री को लॉन्च किया जाएगा। यह बायोपिक 2026 में रिलीज होने की संभावना है।
.png)