Movie prime

लिसा मिश्रा ने साझा किए अपने अभिनय सफर के अनुभव, जानें किस तरह के कलाकारों के साथ किया काम!

लिसा मिश्रा ने अपने अभिनय सफर के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने 'कॉल मी बे' और 'द रॉयल्स' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है, जहां विभिन्न पीढ़ियों के कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए सीखने का एक अनूठा अवसर रहा। लिसा आगामी सीजन के लिए भी उत्साहित हैं। जानें उनके अनुभव और आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में।
 

लिसा मिश्रा का अभिनय सफर

मुंबई, 26 नवंबर। अभिनेत्री और गायिका लिसा मिश्रा ने अपने अभिनय करियर के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में उन्हें कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला। विभिन्न पीढ़ियों और पृष्ठभूमियों से आए कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक अद्भुत अनुभव रहा है।


अपने सफर और उससे मिली सीख के बारे में बात करते हुए लिसा ने कहा, ''मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि अपने करियर की शुरुआत में ही मुझे इतने शानदार कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।''


उन्होंने आगे कहा, '''कॉल मी बे' और 'द रॉयल्स' दोनों में विभिन्न पीढ़ियों और पृष्ठभूमियों के कलाकार एक साथ आए। इस कारण इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव और भी खास रहा। अनन्या, वीर, ईशान, भूमि, जीनत और साक्षी जैसे कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए कई मायनों में सीखने वाला अनुभव रहा है।''


लिसा ने कहा, ''हर कलाकार सेट पर अपनी अलग ऊर्जा और सोच लेकर आता है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि अपने चारों ओर के लोगों को ध्यान से देखूं और उनसे अधिकतम सीखूं। मेरा मानना है कि एक अभिनेता के रूप में आप हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं और इस यात्रा में जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं, उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।''


दोनों सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर लिसा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ''मैं इन प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ फिर से सेट पर लौटने और अभिनय की बारीकियों को और करीब से समझने के लिए उत्सुक हूं।''


गौरतलब है कि 'कॉल मी बे' एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसे इशिता मोइत्रा ने लिखा है और कॉलिन डी'कुन्हा ने निर्देशित किया है। इसमें अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज के दूसरे सीजन को भी हरी झंडी मिल चुकी है।


वहीं, 'द रॉयल्स' एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने किया है। इसकी कहानी नेहा वीना शर्मा ने लिखी है। इस सीरीज में भूमि पेडनेकर, ईशान खट्टर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, विहान समत, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार शामिल हैं।


OTT