Movie prime

राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो विवाद पर दी सफाई, कहा- ये सिर्फ एक मजाक था!

अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बारे में बताया कि यह सिर्फ एक मजाक था, जिसे लोग गलत समझ बैठे। राजपाल ने अपने साथी कलाकारों का समर्थन करते हुए दर्शकों से अपील की कि वे बिना सच्चाई जाने किसी को ट्रोल न करें। जानें पूरी कहानी और राजपाल का क्या कहना है इस विवाद पर।
 
राजपाल यादव ने अवॉर्ड शो विवाद पर दी सफाई, कहा- ये सिर्फ एक मजाक था!

राजपाल यादव का विवाद पर बयान




मुंबई, 7 अप्रैल। हाल ही में एक अवॉर्ड शो में हुए विवाद ने अभिनेता राजपाल यादव को चर्चा का विषय बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यह आरोप लगाया गया कि उनके साथ मंच पर मजाक के नाम पर अपमान किया गया। इस घटना से कई लोग नाराज नजर आए और शो के होस्ट्स पर सवाल उठाने लगे। अब राजपाल यादव ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।


राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''मैं भाग्यशाली था कि मुझे हाल ही में स्क्रीन अवॉर्ड्स में जाने का अवसर मिला। वहां मुझे पूरी फिल्म इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। शो में डांस, स्किट और गाने का माहौल था। कई तरह के एक्ट्स चल रहे थे, जिनका उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन करना था। इसी दौरान एक एक्ट में मैं भी शामिल था।''


उन्होंने बताया कि इस एक्ट में सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान भी शामिल थे। इस एक्ट का उद्देश्य वर्तमान वैश्विक स्थिति को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करना था। आजकल दुनिया में युद्ध और आर्थिक उतार-चढ़ाव चल रहा है, जिसका असर आम लोगों पर पड़ता है। इसी विषय पर हमने एक छोटा नाटक तैयार किया था, ताकि दर्शकों को सोचने के साथ-साथ हंसी भी आए।


राजपाल ने कहा, ''कई बार फिल्मों या स्टेज पर किए गए सीन दर्शकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां लोगों ने उस एक्ट को वास्तविक घटना समझ लिया। इसी कारण सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई और लोगों ने होस्ट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया।''


उन्होंने कहा, ''सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं और उन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है। इन दोनों ने मंच पर हमेशा आदर दिया है और पूरे ऑडिटोरियम को खड़े होकर तालियां बजाने के लिए प्रेरित किया। मैं इन दोनों को दिल से मानता हूं और इनके खिलाफ कुछ भी गलत सुनना मुझे अच्छा नहीं लगता।''


राजपाल ने अपने फैंस और दर्शकों से अपील की, ''कृपया किसी भी कलाकार को बिना सच्चाई जाने ट्रोल न करें और न ही किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएं। अगर कोई सौरभ या जाकिर के बारे में कुछ गलत कहता है, तो उससे मुझे दुख होगा।''


OTT