Movie prime

रणदीप हुड्डा का सिनेमा: संस्कृति और मूल्यों की पहचान

रणदीप हुड्डा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सिनेमा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्में संस्कृति और मूल्यों को दर्शकों से जोड़ती हैं। उनकी पसंदीदा कहानियां हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी संस्कृति को उजागर करती हैं। जानें उनके विचार और सिनेमा के प्रति उनकी सोच के बारे में।
 
रणदीप हुड्डा का सिनेमा: संस्कृति और मूल्यों की पहचान

रणदीप हुड्डा की सिनेमा के प्रति सोच




मुंबई, 9 जनवरी। बॉलीवुड के अभिनेता रणदीप हुड्डा हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को अपनाने पर जोर देते हैं। वह उन कलाकारों में से हैं जो ग्लैमर की बजाय कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि भाषा, संस्कृति और जड़ें किसी व्यक्ति के लिए बाधा नहीं, बल्कि उसकी ताकत और पहचान होती हैं।


एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब हम अपने मूल्यों और संस्कृति को समझते हैं और अपनाते हैं, तो यह हमारे सोचने के तरीके और दुनिया को देखने के दृष्टिकोण को बदल देता है।


रणदीप अब उन कहानियों से जुड़ रहे हैं जो हरियाणवी, राजस्थानी और भोजपुरी संस्कृति को उजागर करती हैं।


उन्होंने कहा, ''मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं जो दिखावटी न हों, बल्कि जीवन की सच्चाई को ईमानदारी से पेश करें। आज के समय में जब सब कुछ तेज और चमकदार होता जा रहा है, सिनेमा का काम लोगों को ठहरकर सोचने का अवसर देना भी है। गांव, मिट्टी, रिश्ते और संघर्ष से निकली कहानियां दर्शकों के दिल में ज्यादा देर तक रहती हैं। ऐसी फिल्मों में काम करना एक अभिनेता को और बेहतर बनाता है, क्योंकि यहां अभिनय के साथ-साथ संवेदनशीलता भी आवश्यक होती है।''


उन्होंने आगे कहा, ''मैं अपने करियर में संख्या से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। हर फिल्म मेरे लिए एक सीख होती है, जो न केवल एक कलाकार के रूप में, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी मुझे आगे बढ़ाती है। जब मैं अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियों का हिस्सा बनता हूं, तो दर्शक भी खुद को उस कहानी में देख पाते हैं।''


बातचीत के दौरान रणदीप ने कहा, ''सिनेमा समाज को आईना दिखाने का कार्य करता है। यदि फिल्में लोगों को अपनी पहचान, संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने में सफल होती हैं, तो यही सिनेमा की असली जीत है। यही सोच मुझे बार-बार ऐसी कहानियों की ओर खींचती है, जो सरल होते हुए भी गहरी छाप छोड़ जाती हैं।''


OTT