Movie prime

महिला आरक्षण बिल: संगीत जगत के दिग्गजों ने किया समर्थन, जानें क्या कहा अनूप जलोटा और समीर अंजान ने!

महिला आरक्षण बिल पर संगीत जगत के प्रमुख हस्तियों ने अपने विचार साझा किए हैं। समीर अंजान ने इसे सराहनीय कदम बताया, जबकि अनूप जलोटा ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कुणाल गांजावाला ने भी इस बिल का समर्थन किया, यह कहते हुए कि महिलाएं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। जानें और क्या कहा इन दिग्गजों ने!
 
महिला आरक्षण बिल: संगीत जगत के दिग्गजों ने किया समर्थन, जानें क्या कहा अनूप जलोटा और समीर अंजान ने!

महिला आरक्षण बिल का समर्थन




मुंबई, 10 अप्रैल। संगीत की दुनिया में नए आयाम लाने के लिए प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान ने एक नया म्यूजिक प्लेटफॉर्म ‘औमोरा' लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के उद्घाटन पर कई जाने-माने गायक उपस्थित थे, जहां महिला आरक्षण बिल पर भी चर्चा हुई।


समीर अंजान ने कहा, "सरकार का यह कदम सराहनीय है। महिलाएं हर क्षेत्र में, चाहे वह सोशल मीडिया हो या सरकारी विभाग, उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। मुझे विश्वास है कि राजनीति में महिलाओं की संख्या बढ़ने से सकारात्मक परिवर्तन आएगा और देश की प्रगति में तेजी आएगी।"


भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी महिला आरक्षण बिल पर अपने विचार साझा किए और कहा कि महिलाओं की भागीदारी 33 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए।


उन्होंने कहा, "राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिए क्योंकि देश में समझदारी और नेतृत्व की गुणवत्ता से भरी महिलाएं हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं सक्रिय हैं।"


जलोटा ने आगे कहा, "मैं उन सभी महिलाओं का स्वागत करता हूं जो देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं।"


प्लेबैक सिंगर कुणाल गांजावाला ने भी इस बिल का समर्थन करते हुए कहा, "यह हमारे देश और हर महिला के लिए एक खुशी की बात है। वर्षों से महिलाएं घर को संभालती आई हैं, लेकिन अब समाज में उनकी भूमिका को सम्मान मिल रहा है।"


उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो देश का पतन निश्चित है। इस बिल के बाद देश की प्रगति की गति में भी बदलाव आएगा, क्योंकि जो महिलाएं घर चला सकती हैं, वे देश भी चला सकती हैं।


OTT