भारत ने एशियन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप 2025 में जीता रजत पदक, रणदीप हुड्डा ने जताई खुशी!
भारत की घुड़सवारी टीम का शानदार प्रदर्शन
मुंबई, 26 नवंबर। एशियन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप 2025 में भारत ने टीम ड्रेसेज स्पर्धा में रजत पदक जीतकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह क्षण भारतीय घुड़सवारी खेल के लिए गर्व का प्रतीक माना जा रहा है।
इस विजयी टीम में चार कुशल घुड़सवार शामिल हैं: सुधीर सिंह, गौरव पुंडीर, दिव्यकृति सिंह और श्रुति वोरा।
इस उपलब्धि पर फिल्म निर्माता और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "सिल्वर मिला...सुधीर सिंह, गौरव पुंडीर, दिव्यकृति सिंह, श्रुति वोरा... एशियाई घुड़सवारी चैंपियनशिप 2025 में हमें सिल्वर मेडल मिला। यह भारतीय घुड़सवारी के लिए गर्व का पल है।"
टीम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, "एशियन इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने के लिए टीम ड्रेसेज को बहुत-बहुत बधाई। भारतीय टीम पहले से ज्यादा मजबूती से आगे बढ़ रही है।"
रणदीप हुड्डा खुद एक अनुभवी घुड़सवार हैं और इस खेल को बढ़ावा देने में सक्रिय रहे हैं। उनके फिल्मी करियर में 'जाट', 'सरबजीत', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', 'किक', 'हाइवे', 'सुल्तान', और 'लाल रंग' जैसी सफल फिल्में शामिल हैं।
2024 में, रणदीप ने हिंदी बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का निर्देशन किया, जिसमें उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की भूमिका निभाई। इस फिल्म में सावरकर के जीवन, ब्रिटिश जेल में उनकी सजा, हिंदुत्व की विचारधारा और देशभक्ति पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
.png)