भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री - एक सच्ची घटना पर आधारित हॉरर वेब सीरीज
MX Player पर नई हॉरर वेब सीरीज
MX Player Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्में उपलब्ध हैं। आज हम आपको एक ऐसी हॉरर वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक वास्तविक घटना पर आधारित है। हाल ही में रिलीज हुई इस सीरीज ने दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं। रहस्य से भरी इस कहानी ने सभी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
हम बात कर रहे हैं ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ की, जो हाल ही में MX Player पर लॉन्च हुई है। यह सीरीज भारत के प्रसिद्ध पैरानॉर्मल एक्सपर्ट गौरव तिवारी की असली जिंदगी और उनकी रहस्यमय मौत पर आधारित है। इस सच्ची घटना पर आधारित कहानी में डरावने दृश्य और भयानक अनुभव शामिल हैं। दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इसे क्रिटिक्स से भी सकारात्मक समीक्षाएं मिल रही हैं।
रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
इस सीरीज की कहानी एक मुर्दाघर के दृश्य से शुरू होती है, जहां गौरव तिवारी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस इसे आत्महत्या मानती है, लेकिन गले पर मिले अजीब निशान कहानी में नया सस्पेंस जोड़ते हैं। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है और कई राज खुलते हैं। आगे की कहानी देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा। एक बार जब आप इसे देखना शुरू करेंगे, तो अंत तक उठने का मन नहीं करेगा। इस सीरीज में कई ऐसे दृश्य हैं जो आपको डराने में सक्षम हैं।
कलाकारों की शानदार कास्ट
इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता करण टैकर ने गौरव तिवारी का मुख्य किरदार निभाया है। उनके साथ कल्कि कोचलिन, सलोनी बत्रा, दानिश सूद, शुभम चौधरी और निमिशा नायर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसे रॉबी ग्रेवाल ने निर्देशित किया है। यदि आप कुछ डरावना और सस्पेंस से भरा देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आप इसे MX Player पर देख सकते हैं।
.png)