Movie prime

बिग बॉस 19 में मालती और फरहाना के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा

बिग बॉस 19 में हाल ही में मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच एक तीखा झगड़ा हुआ। प्रोमो में मालती ने फरहाना को लात मारी, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, घर में ड्रामे और विवाद बढ़ते जा रहे हैं। जानें इस एपिसोड में और क्या हुआ।
 
बिग बॉस 19 में मालती और फरहाना के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा

बिग बॉस 19 में बढ़ते ड्रामे

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन नए ड्रामे और विवाद देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, घर में झगड़ों और नोकझोंक का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, घरवालों के बीच हाथापाई की घटनाएं भी सामने आई हैं। लेटेस्ट एपिसोड में अशनूर कौर को तान्या मित्तल पर एक पट्टा फेंकते हुए देखा गया। वहीं, नए प्रोमो में मालती चाहर भी अपने गुस्से का इजहार करती नजर आ रही हैं।


मालती और फरहाना के बीच विवाद

प्रोमो में मालती चाहर का गुस्सा चरम पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के फरहाना भट्ट को लात मार दी। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसमें फरहाना ने भी मालती को कड़ी बातें सुनाईं।


मालती ने फरहाना को लात मारी

प्रोमो में दिखाया गया है कि फरहाना भट्ट लिविंग एरिया में गौरव खन्ना और शहबाज बदेशा के साथ बैठी थीं। फरहाना ने टेबल पर पैर रखकर बैठी थीं, तभी मालती ने कहा, 'फरहाना, टेबल पर से पैर हटा।' इसके बाद मालती ने आकर फरहाना के पैर को लात मारकर नीचे कर दिया।


तू यहीं डिजर्व करती है…

इसके बाद फरहाना भट्ट भी गुस्से में आ गईं और उन्होंने टेबल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। फरहाना ने मालती से कहा, 'यहीं आता है इसे, लौंडागिरी दिखानी है इसे।' इस पर मालती ने जवाब दिया, 'और तुझे बत्तमीज बनना आता है।' फरहाना ने कहा, 'मैं तुझे लात मारकर घर से बाहर कर दूंगी। तू यहीं डिजर्व करती है।'


OTT