प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन ग्लोब्स में धमाकेदार कमबैक, जानें और कौन हैं प्रेजेंटर्स!
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का नाम
मुंबई, 8 जनवरी। 2026 के 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए प्रेजेंटर्स की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें भारतीय ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास का नाम भी शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस के साथ मिलकर अवॉर्ड्स का वितरण करेंगी। यह प्रियंका का इस प्रतिष्ठित मंच पर लंबे समय बाद आगमन है।
इस स्टार-स्टडेड प्रेजेंटर्स की सूची में कई अन्य बड़े नाम भी शामिल हैं। गोल्डन ग्लोब ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर इन सितारों की जानकारी साझा की है। इसमें आयो एडेबिरी, चार्ली, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, हेली स्टेनफेल्ड, अमांडा सेफ्राइड, मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, वांडा साइक्स, जो कीरी, कीगन-माइकल की, क्वीन लतीफा और जॉन बेटमैन जैसे सितारे शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, मैकॉले कल्किन, पामेला एंडरसन, ललिसा, ल्यूक ग्रिम्स, मार्लन वेन्स, मिन्नी ड्राइवर, रेजिना हॉल, सीन हेस, विल अर्नेट और जो क्राविट्ज भी अवॉर्ड्स प्रस्तुत करेंगे।
इस भव्य समारोह की मेज़बानी एक बार फिर कमीडियन निक्की ग्लेजर करेंगी, जिन्हें पिछले साल दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस इवेंट का आयोजन डिक क्लार्क प्रोडक्शंस द्वारा किया जाएगा। यह अवॉर्ड शो रविवार को शाम 5 बजे यानी भारत में सोमवार सुबह 6:30 बजे शुरू होगा। अमेरिका में इसे सीबीएस चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा और पैरामाउंट प्लस पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
गोल्डन ग्लोब्स फिल्म और टेलीविजन के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक माने जाते हैं।
यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा किसी अवॉर्ड शो को प्रेजेंट या होस्ट कर रही हैं। 2013 में उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स शो की मेज़बानी की थी, जिसमें उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान भी थे। इसके अलावा, प्रियंका ने अकादमी पुरस्कार जैसे कई अन्य इवेंट्स की मेज़बानी भी की है।
.png)