Movie prime

नुसरत भरूचा ने आईपीएल फाइनल वीडियो विवाद पर दी सफाई, जानें क्या कहा?

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने आईपीएल फाइनल से जुड़े एक वायरल वीडियो पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो में सुनाई देने वाली आवाजें उनके दोस्तों के पालतू पपी की थीं। नुसरत ने सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर अपनी बात रखी और लोगों से अपील की कि वे बिना सच्चाई जाने किसी पर आरोप न लगाएं। जानें इस पूरे मामले की सच्चाई और नुसरत का क्या कहना है।
 
नुसरत भरूचा ने आईपीएल फाइनल वीडियो विवाद पर दी सफाई, जानें क्या कहा?

नुसरत भरूचा का आईपीएल फाइनल वीडियो विवाद




मुंबई, 4 जून। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। यह वीडियो आईपीएल फाइनल से संबंधित है, जिसमें कुछ आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिसके कारण लोगों ने विभिन्न दावे करना शुरू कर दिया। अब इस पूरे मामले पर नुसरत ने खुद सफाई दी है और बताया है कि वीडियो में सुनाई देने वाली आवाजें किसकी थीं।


नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें और स्क्रीनशॉट साझा किए। उन्होंने लिखा, "कुछ लोगों ने इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया है। एक छोटे पपी के रोने की आवाज को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया गया। किसी ने मेरी ओर से झूठी सफाई भी जारी कर दी, जबकि वह बयान मैंने कभी दिया ही नहीं था।"


अपने पोस्ट में नुसरत ने स्पष्ट किया, "जिस दिन यह वीडियो रिकॉर्ड की गई थी, उस दिन मैं अपने दोस्तों के साथ आईपीएल का फाइनल मैच देख रही थी। उसी दौरान दोस्तों का एक पालतू पपी रोने जैसी आवाजें निकाल रहा था। वही आवाजें वीडियो में कैद हो गई थीं। मेरे एक दोस्त ने उसी समय दूसरे एंगल से एक और वीडियो बनाया था, जिसमें वही आवाजें स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही हैं।"


इसके बाद, अभिनेत्री ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने घर और पपी के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया, "यह वीडियो उसी रात कुछ देर बाद रिकॉर्ड किया गया था। पहले ही मुझे सलाह दी गई थी कि मैं अपनी पुरानी वीडियो हटा दूं, क्योंकि कुछ लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। इसी डर की वजह से मैंने वीडियो हटा दी थी, लेकिन बाद में वही हुआ, जिसकी आशंका थी। लोगों ने बिना सच्चाई जाने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं।"


अभिनेत्री ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन होने का मतलब यह नहीं है कि किसी को परेशान किया जाए या उसके बारे में गलत बातें फैलाई जाएं। किसी भी बात पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय पहले सोचें, समझें और फिर जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया दें।


OTT