Movie prime

नए साल 2026 का स्वागत: बॉलीवुड सितारों की जश्न की तैयारी!

नए साल 2026 का स्वागत पूरे देश में धूमधाम से हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने 2025 को विदाई देते हुए एक खास पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने नए साल के लिए शुभकामनाएं दीं और देश के सैनिकों को सलाम किया। अन्य सितारे जैसे विक्की कौशल और नेहा धूपिया भी अपने-अपने अंदाज में नए साल की योजनाएं साझा कर रहे हैं। जानें और क्या खास है इस नए साल में!
 
नए साल 2026 का स्वागत: बॉलीवुड सितारों की जश्न की तैयारी!

नए साल का जश्न


मुंबई, 31 दिसंबर। नए साल 2026 का आगमन पूरे देश में उत्साह का माहौल बना रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के सितारे, सभी अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ लोग विदेश में पार्टी का आयोजन कर रहे हैं, जबकि अन्य अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर सेलिब्रेट करने की योजना बना रहे हैं।


सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और योजनाएं साझा की जा रही हैं। इसी बीच, फिल्म निर्माता और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साल 2025 को विदाई दी। उन्होंने 2025 के अंतिम सूर्यास्त की एक तस्वीर साझा करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दीं और देश के सैनिकों को सलाम किया।


अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे 2025 का आखिरी सूर्यास्त देखने का अवसर मिला। आशा है कि 2026 का सूरज मानवता के लिए सकारात्मकता, गर्मजोशी और दयालुता लेकर आए। सभी को नया साल मुबारक हो!"


उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ देश के वीर सैनिकों को भी सलाम किया। उन्होंने कहा, "मैं उन सैनिकों को सलाम करता हूं जो हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, ताकि हम शांति से नया साल मना सकें। उनकी वजह से हम सुरक्षित हैं और आज खुशी से जश्न मना रहे हैं।"


उन्होंने अपनी पोस्ट में लोकेशन वर्सोवा (अंधेरी वेस्ट) बताई है।


अशोक पंडित के अलावा, फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सितारे भी अपने-अपने अंदाज में नए साल की योजनाएं साझा कर रहे हैं। विक्की कौशल ने लिखा, "धन्यवाद 2025, स्वागत है 2026।"


नेहा धूपिया ने भी 2025 की यादों को साझा किया। पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ बिताए पलों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "…और इसी के साथ 2025 का सीजन खत्म! 2026 में ग्रेस और ग्रेटिट्यूड के साथ प्रवेश।"


बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ खेलते हुए एक प्यारा वीडियो साझा किया। वहीं, रणदीप हुड्डा ने 2025 के बेहतरीन पलों की झलकियां साझा कीं, जिसमें उन्होंने अपने प्यारे घोड़े रणजी को याद किया, जो कुछ महीने पहले गुजर गया था।


OTT