दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम को बताया 'बुरा सपना', सोशल मीडिया पर मची हलचल!
दीया मिर्जा का विवादास्पद बयान
मुंबई, 18 नवंबर। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने काम के अनुभव को 'एक बुरे सपने' के समान बताया है। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है, और कई यूजर्स इसे एक पीआर रणनीति मान रहे हैं।
दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन के व्यवहार की आलोचना की।
उन्होंने अपनी पोस्ट में नवाजुद्दीन को टैग करते हुए लिखा, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना मेरे लिए बुरे सपने जैसा है। उन्हें बातचीत की तमीज नहीं है, उनका एटीट्यूड अलग ही स्तर का है और वे बेहद आपत्तिजनक इंसान हैं।"
हालांकि, दीया ने इस पोस्ट के पीछे की कोई स्पष्ट वजह या संदर्भ साझा नहीं किया है। अभी तक न तो दीया ने इस पर कोई स्पष्टीकरण दिया है और न ही नवाजुद्दीन की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट को किसी आगामी प्रोजेक्ट या विज्ञापन के प्रमोशन के रूप में देखा है। एक यूजर ने लिखा, "ये भी पीआर ही होगा, आजकल सब वही है।"
दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "नवाजुद्दीन के 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि दीया के फॉलोअर्स उसके आधे हैं।"
एक अन्य यूजर ने कहा, "आजकल लोग समझदार हो गए हैं और प्रमोशन वाली चीजों को आसानी से पहचान लेते हैं। पीआर टीमों को अब नए और अलग तरीके सोचने होंगे।"
एक यूजर ने दीया की एक्टिंग का मजाक उड़ाते हुए लिखा, "लेकिन उनकी एक्टिंग आपकी एक्टिंग से बेहतर है।"
.png)