Movie prime

दीपशिखा देशमुख के जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने साझा की भावनाएं, रकुलप्रीत ने भी दी शुभकामनाएं!

जैकी भगनानी ने अपनी बहन दीपशिखा देशमुख के जन्मदिन पर heartfelt शुभकामनाएं दीं, जिसमें उन्होंने उनके प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त किया। रकुलप्रीत सिंह ने भी दीपशिखा को बधाई देते हुए उनके लिए खुशियों से भरा साल की कामना की। दीपशिखा एक सफल प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया है। जानें उनके जीवन और करियर के बारे में और भी दिलचस्प बातें!
 

जैकी भगनानी ने बहन को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 29 अक्टूबर। अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी ने अपनी बहन दीपशिखा देशमुख के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से बहन के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त किया।


जैकी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके बचपन से लेकर अब तक के खास लम्हे शामिल हैं।


उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीपशिखा देशमुख। आप मेरी ताकत, सबसे करीबी दोस्त और प्रेरणा हैं। आप मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं, जिसे शब्दों में व्यक्त करना मेरे लिए थोड़ा कठिन है। हमेशा याद रखना कि मैं आज और हमेशा तुम्हारे साथ हूं। फूलों और तारों का कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, सारी उम्र हमें संग रहना है।"


जैकी की पत्नी और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने भी दीपशिखा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपशिखा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी हैप्पी बड्डे दीपशिखा देशमुख हनी दी। यह साल आपके लिए खुशियों से भरा हो, अच्छी सेहत और आपकी हर चाहत पूरी हो। लव यू सो मच, अपने अंदर के बच्चे को हमेशा जिंदा रखना। आपका दिन शानदार हो।"


दीपशिखा एक सफल निर्माता हैं, जिन्होंने 'पूजा एंटरटेनमेंट' के तहत कई बेहतरीन और कंटेंट-आधारित फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने 2016 में समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'सरबजीत' से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया था। उनके द्वारा निर्मित अन्य प्रमुख फिल्मों में मदारी (2016), जवानी जानेमन (2020), कुली नंबर 1 (2020 रीमेक), बेल बॉटम (2021), कठपुतली (2022), मिशन रानीगंज (2023) और बड़े मियां छोटे मियां (2024) शामिल हैं।


मनोरंजन उद्योग में अपने योगदान के साथ-साथ, दीपशिखा पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी सक्रिय हैं। उनकी शादी धीरज विलासराव देशमुख से हुई है, जो कांग्रेस नेता और लातूर से विधायक हैं। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा उनके देवर-देवरानी हैं।


OTT