दिलजीत दोसांझ ने अदाणी ग्रुप के खावड़ा प्रोजेक्ट का दौरा किया, हरित ऊर्जा में भारत की प्रगति की सराहना की
दिलजीत दोसांझ का अदाणी ग्रुप के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट का दौरा
अहमदाबाद, 27 नवंबर। प्रसिद्ध पंजाबी और हिंदी फिल्म अभिनेता तथा गायक दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में अदाणी ग्रुप के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हो रही प्रगति को देखकर गहरी प्रशंसा व्यक्त की।
अपने राष्ट्रीय कॉन्सर्ट टूर के दौरान, दिलजीत ने इस विशाल ऊर्जा परियोजना का दौरा किया और कहा, "बहुत बढ़िया!"। यह परियोजना 538 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा पहल माना जाता है।
दोसांझ ने साइट पर इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों से बातचीत की, जिससे उन्हें इस मेगा प्रोजेक्ट की निर्माण संबंधी चुनौतियों का ज्ञान हुआ।
यह परियोजना एक दूरस्थ और लवणीय क्षेत्र में विकसित की जा रही है, जो मानव बस्ती से लगभग 70 से 100 किलोमीटर दूर है।
उन्होंने अदाणी ग्रीन वॉरियर्स की सराहना की, जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं। परियोजना के व्यूइंग टावर से उन्होंने सौर पैनलों और पवन टर्बाइनों के विशाल विस्तार को देखा।
दौरे के दौरान, दिलजीत ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां उन्हें बताया गया कि कैसे विभिन्न संचालन कार्यों की डिजिटल निगरानी की जाती है।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, उन्होंने साइट पर एक पौधा भी लगाया।
खावड़ा परियोजना की टीम ने उन्हें कच्छ की पारंपरिक रोगन कला और अजरख प्रिंट का एक विशेष स्कार्फ भेंट किया।
इस परियोजना की क्षमता 30 गीगावाट है, और यह गीगावाट स्तर की परियोजनाओं का एक वैश्विक उदाहरण बन चुकी है। वर्तमान में, यहां 11 गीगावाट से अधिक अक्षय ऊर्जा क्षमता कार्यरत है।
इसमें दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी है, जिसकी क्षमता 6.63 गीगावाट-घंटे है। यह भारत की कुल बैटरी भंडारण क्षमता का 50 प्रतिशत से अधिक है।
इस परियोजना में 15,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं, और इसका क्षेत्रफल पेरिस शहर के आकार से लगभग पांच गुना बड़ा है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा विकसित यह परियोजना भारत के ऊर्जा परिवर्तन कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें अगले पांच वर्षों में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।
यह परियोजना एक बंजर क्षेत्र को हरित ऊर्जा क्रांति का केंद्र बना रही है और 1.7 करोड़ से अधिक घरों को स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने में सक्षम होगी।
कंपनी के अनुसार, 2029 तक खावड़ा दुनिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन संयंत्र बन जाएगा, जो भारत के 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा।
.png)