डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह के खिलाफ फरहान अख्तर ने उठाया बड़ा कदम!
डॉन 3 के विवाद में नया मोड़
मुंबई, 23 मई। सुपरहिट फिल्म श्रृंखला ‘डॉन 3’ को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। इसके निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म के निर्माता रणवीर सिंह से मुआवजे की मांग करने की योजना बना रहे हैं। यह विवाद तब शुरू हुआ जब यह खबर आई कि रणवीर ने ‘डॉन 3’ से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, इस पर रणवीर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
‘डॉन’ श्रृंखला को बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक माना जाता है। पहले दो भागों में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब रणवीर सिंह को डॉन के किरदार में देखने की उम्मीद थी, लेकिन उनके फिल्म से बाहर होने की खबर ने निर्माताओं को नाराज कर दिया है और वे कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई में शिकायत दर्ज कराते हुए रणवीर पर फिल्म से बाहर होने का आरोप लगाया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है।
फेडरेशन ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि वे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने 25 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें इस विवाद पर उनके आधिकारिक निर्णय की जानकारी दी जाएगी।
एफडब्ल्यूआईसीई ने मीडिया को सूचित किया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस 25 मई को शाम 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस एफडब्ल्यूआईसीई कार्यालय, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में होगी।
एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, अध्यक्ष बी एन तिवारी और महासचिव अशोक दुबे ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया और फिल्म उद्योग के लोगों को आमंत्रित किया है।
.png)