टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश: बॉलीवुड के कई सितारों को बनाया गया था निशाना!
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी का मामला
मुंबई, 21 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना की जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। सूत्रों के अनुसार, शूटर्स ने कई प्रमुख बॉलीवुड सितारों को अपना लक्ष्य बनाया था, और उनके घरों की रेकी की गई थी।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी लगभग एक महीने पहले मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने कई बड़े सेलिब्रिटीज के निवास स्थानों की जांच की। विभिन्न ऑटोरिक्शा चालकों ने उन्हें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घरों तक पहुँचाया।
आरोपियों ने ऑटो रिक्शा चालकों से कहा कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं। इसके बाद, चालकों ने उन्हें कई अभिनेताओं के घरों तक पहुँचाया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों को ऐसे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था जिनकी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर थी। इसी दौरान, एक ऑटो रिक्शा चालक ने बताया कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं। इस जानकारी के आधार पर, आरोपी 11 अक्टूबर को उस ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन टाइगर वहां नहीं थे। फिर, उन्होंने 18 अक्टूबर को फिर से वही स्थान चुना और इस बार उनके पास हथियार भी थे। इसी दौरान, टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई।
पुलिस के अनुसार, इस समय हरियाणा से कुछ अन्य लोग भी मुंबई आए थे, जिन्होंने भी रेकी की और फिर वापस लौट गए। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद, आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों हथियारों को किसी अज्ञात स्थान पर फेंक दिया। हमलावरों ने एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया था, लेकिन विदेशी पिस्टल के बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद जब ये लोग मुंबई से निकले, तो उन्होंने इन दोनों हथियारों को किसी अनजानी जगह पर फेंक दिया है, जिसका पता मुंबई पुलिस को लगाना है।
.png)