जावेद अख्तर की संपत्ति: बॉलीवुड के मशहूर लेखक की अमीरी का राज़
जावेद अख्तर का 81वां जन्मदिन
जावेद अख्तर: बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अपनी लेखनी से जादू बिखेरने वाले जावेद अख्तर आज 81 वर्ष के हो गए हैं। वे पिछले 55 वर्षों से फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने विचारों को बेबाकी से व्यक्त करने वाले जावेद अख्तर की संपत्ति कितनी है? आमतौर पर कहा जाता है कि बॉलीवुड में लेखकों को उतना सम्मान और धन नहीं मिलता जितना सितारों को, लेकिन जावेद अख्तर की संपत्ति ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। आइए, जानते हैं जावेद अख्तर की नेटवर्थ के बारे में।
जावेद अख्तर का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और वे 1964 में मुंबई आए थे। कभी मुंबई की सड़कों पर भटकने वाले जावेद अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 167 करोड़ रुपये है। यदि उनकी पत्नी शबाना आजमी की संपत्ति को भी शामिल किया जाए, तो यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये से अधिक हो जाता है। मुंबई में उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है, साथ ही मध्य प्रदेश में उनकी पुश्तैनी संपत्ति भी है। इसके अलावा, दुबई में भी उनका एक शानदार घर है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें…
.png)