Movie prime

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जानें क्या है मामला?

चंडीगढ़ में प्रशासन ने मशहूर रैपर बादशाह से जुड़े एक क्लब को नियमों के उल्लंघन के चलते सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि क्लब में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। इस कार्रवाई के पीछे बार-बार चेतावनी देने के बावजूद आवश्यक सुधार न करने का कारण बताया गया है। इससे पहले, बादशाह अपने गाने 'टटीरी' को लेकर विवादों में रहे थे। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और बादशाह का क्या कहना है।
 
चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जानें क्या है मामला?

चंडीगढ़ में क्लब सील करने की कार्रवाई




चंडीगढ़, 2 जून। प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन के चलते प्रसिद्ध गायक और रैपर बादशाह से जुड़े एक लोकप्रिय क्लब को सील कर दिया है।


चंडीगढ़ प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच और एस्टेट ऑफिस की टीम ने सेक्टर-26 में स्थित इस क्लब पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने क्लब के मुख्य द्वार पर सील लगाकर उसे बंद कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि क्लब में नियमों का पालन नहीं किया गया और दिशा-निर्देशों के खिलाफ बदलाव किए गए थे।


सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को लंबे समय से क्लब में निर्माण संबंधी अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में यह सामने आया कि क्लब में कुछ ऐसे बदलाव किए गए थे जो नक्शे और निर्धारित बिल्डिंग बायलॉज के अनुरूप नहीं थे। अधिकारियों ने कई बार नोटिस जारी कर नियमों के अनुसार सुधार करने के निर्देश दिए थे।


प्रशासन का दावा है कि बार-बार चेतावनी देने और पर्याप्त समय देने के बावजूद क्लब में आवश्यक बदलाव नहीं किए गए। इस कारण कार्रवाई करना अनिवार्य हो गया। इसी के तहत टीम मौके पर पहुंची और क्लब के दरवाजों को सील कर दिया।


इससे पहले, बादशाह अपने गाने 'टटीरी' को लेकर विवादों में रहे थे। गाने के अश्लील बोलों के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें समन भी भेजा था, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। साथ ही, गाने को सभी प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा।


रैपर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "मेरा इरादा यह बिल्कुल भी नहीं था कि मैं हरियाणा की किसी महिला के बारे में ऐसी बात करूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां लिरिक्स प्रतिद्वंदी के लिए होते हैं, न कि किसी औरत या बच्चे के लिए। मैं खुद हरियाणा से हूं, मेरी पहचान हरियाणा से है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति और बोली को ऊंचाई तक लेकर जाऊं। लेकिन अगर गाने से किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं तहेदिल से आप सबसे क्षमा मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर माफ करेंगे।"


OTT