क्या 'हैवान' फिल्म ने दर्शकों को किया निराश? जानें सैफ और अक्षय की परफॉर्मेंस पर क्या बोले फैंस!
फिल्म 'हैवान' की रिलीज पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
मुंबई, 11 सितंबर। अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की नई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह था, लेकिन जब दर्शक फिल्म देखकर लौटे, तो उनकी प्रतिक्रियाएं निराशाजनक रहीं। कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
एक दर्शक ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "फिल्म देखकर मैं बहुत दुखी हूं। जो उम्मीद थी, वह पूरी नहीं हुई। यह एक साधारण कहानी है और इसमें कुछ खास नहीं है। थिएटर में मौजूद दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ था कि वे बोर हो रहे थे।"
दर्शकों ने सैफ अली खान के अभिनय की तारीफ की, लेकिन अक्षय कुमार के विलेन के रोल को कमजोर बताया। एक दर्शक ने कहा, "मुझे लगा था कि सैफ और अक्षय की जोड़ी शानदार होगी, लेकिन फिल्म में मजा नहीं आया। प्रियदर्शन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वे सस्पेंस में असफल रहे।"
एक अन्य दर्शक ने कहा, "फिल्म मुझे खास नहीं लगी, बल्कि यह डेड थी। अगर निर्देशन बेहतर होता, तो सैफ अली खान और अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस भी बेहतर होती।"
हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म की सराहना भी की। एक दर्शक ने कहा, "मुझे फिल्म अच्छी लगी। गाने मजेदार थे और दोनों अभिनेताओं ने अच्छा काम किया।"
.png)