क्या है शेखर कपूर की नई फिल्म 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' का कनेक्शन पुरानी हिट 'लकड़ी की काठी' से?
शेखर कपूर की भावुक प्रतिक्रिया
मुंबई, 26 जून। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' के कारण सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में, उन्होंने अपनी 1983 की प्रसिद्ध फिल्म 'मासूम' के लोकप्रिय गाने 'लकड़ी की काठी' पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी भावनाएं झलकीं।
शेखर कपूर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक छोटा बच्चा गहरी नींद में सोता हुआ नजर आता है। जैसे ही टीवी पर 'लकड़ी की काठी' का संगीत बजता है, बच्चा अचानक जाग जाता है और खुशी से नाचने लगता है। इस मासूमियत ने शेखर कपूर का ध्यान खींचा।
वीडियो के कमेंट में उन्होंने लिखा, ''यह बेहद प्यारा है। जब हमारी टीम ने 'लकड़ी की काठी' का निर्माण किया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह गाना आने वाली पीढ़ियों में इतना लोकप्रिय होगा।''
यह प्रसिद्ध गाना 1983 में आई फिल्म 'मासूम' से है, जिसमें बाल कलाकार उर्मिला मातोंडकर, आराधना और जुगल हंसराज ने अभिनय किया था। इस गाने को गौरी बापट, गुरप्रीत कौर और वनिता मिश्रा ने अपनी आवाज दी थी। आज भी यह गाना स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुनाई देता है।
फिल्म 'मासूम' का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था, जिसमें शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, सईद जाफरी, तनुजा और सुप्रिया पाठक जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे। वहीं, उर्मिला मातोंडकर, आराधना और जुगल हंसराज ने बाल कलाकार के रूप में काम किया।
शेखर कपूर अब 'मासूम: द नेक्स्ट जेनरेशन' पर काम कर रहे हैं, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी फिर से नजर आएंगे। इसके अलावा, मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और कावेरी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
.png)