Movie prime

क्या है रितेश देशमुख की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' का जादू? जानें ट्रेलर लॉन्च की खास बातें!

रितेश देशमुख की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ, जिसमें अभिनेता भावुक नजर आए। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जानें इस भव्य कार्यक्रम में क्या खास हुआ और किसने क्या कहा। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और 2026 में रिलीज होगी।
 
क्या है रितेश देशमुख की नई फिल्म 'राजा शिवाजी' का जादू? जानें ट्रेलर लॉन्च की खास बातें!

रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर हुआ रिलीज


मुंबई, 20 अप्रैल। अभिनेता रितेश देशमुख की नई पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को लॉन्च किया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसे मई 2026 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा।


ट्रेलर के अनावरण के लिए मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई। इस मौके पर रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया काफी भावुक नजर आए, उनकी आंखों में आंसू थे।


भावुक होकर रितेश ने कहा, "मैंने पहले ही सभी से कहा था कि अपने पैसे संभालकर रखें। हमारे ऊपर छत्रपति शिवाजी महाराज का आशीर्वाद है। मुझे याद है कि स्कूल में एनुअल डे पर मैंने बांसुरी बजाई थी और राजा का किरदार निभाया था। आज मैं उसी शिवाजी महाराज का सैनिक हूं। उनकी कृपा से मुझे आप सभी से तालियां मिल रही हैं।"


उन्होंने आगे कहा, "जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट में बहुत मेहनत की है। मैं उनका आभारी हूं। संजू सर का भी दिल से धन्यवाद।"


अभिनेता संजय दत्त ने भी फिल्म के बारे में अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, "यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। रितेश मेरे छोटे भाई की तरह है। मैं खुश हूं कि हमारा परिवार हमेशा एक-दूसरे से जुड़ा रहा है। इस फिल्म में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।"


अभिषेक बच्चन ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए कहा, "ट्रेलर देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। ज्योति, रितेश और पूरी टीम को शानदार फिल्म बनाने के लिए बधाई। यह फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक भावना है।"


भाग्यश्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को देश का 'सोना' बताते हुए कहा, "ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हम सच में सोना लेकर आए हैं। जेनेलिया और रितेश का धन्यवाद।"


विद्या बालन ने भी फिल्म पर गर्व जताते हुए कहा, "जब मुझे पता चला कि रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बना रहे हैं, तो मैंने तुरंत कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं।"


OTT