Movie prime

क्या है 'राजा शिवाजी' फिल्म का पहला लुक? जानें इस ऐतिहासिक कहानी की खासियत!

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की नई ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला लुक टीजर केवल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन रितेश विलासराव देशमुख ने किया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणादायक कहानी को दर्शाएगी। जानें इस फिल्म की रिलीज की तारीख और इसके संगीतकार के बारे में।
 
क्या है 'राजा शिवाजी' फिल्म का पहला लुक? जानें इस ऐतिहासिक कहानी की खासियत!

फिल्म 'राजा शिवाजी' का पहला लुक



मुंबई, 19 मार्च (वेब वार्ता)। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी अपनी नई ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला लुक टीजर केवल बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं।


इस बहुप्रतीक्षित टीजर को ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ जोड़ा गया है। फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की पहली झलक केवल थिएटर में ही दिखाई जाएगी, जिससे दर्शकों को भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की कहानी का अनुभव होगा।


इस फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका रितेश विलासराव देशमुख ने निभाई है। ‘राजा शिवाजी’ एक ऐसे बेटे की कहानी है, जिसने एक पवित्र संकल्प लिया और बड़ी शक्तियों के खिलाफ खड़े होकर स्वराज्य की नींव रखी।


फिल्म का संगीत अजय–अतुल ने तैयार किया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। निर्माता इस ऐतिहासिक कहानी को एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं, जो भाषाओं की सीमाओं को पार करते हुए भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर लाए।


यह फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है, जबकि ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने इसे मुंबई फिल्म कंपनी के तहत प्रोड्यूस किया है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


OTT