Movie prime

क्या है 'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' में? अक्षय और वामिका की केमिस्ट्री ने बढ़ाई उत्सुकता!

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' का रोमांटिक गाना 'तू ही दसदा' का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय और वामिका गब्बी की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिलती है। अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए इस गाने को उनके फैंस के लिए खास माना जा रहा है। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जानें इस गाने और फिल्म के बारे में और क्या खास है!
 
क्या है 'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दसदा' में? अक्षय और वामिका की केमिस्ट्री ने बढ़ाई उत्सुकता!

भूत बंगला का रोमांटिक गाना 'तू ही दसदा' हुआ रिलीज




मुंबई, 23 मार्च। बॉलीवुड में इस समय हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों को हंसी और डर का अनोखा अनुभव दिया है, और अब इसके गाने भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का नया रोमांटिक गाना 'तू ही दसदा' का टीजर जारी किया गया है।


इस टीजर में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों एक झरने के पास खड़े नजर आ रहे हैं, जहां वे एक-दूसरे में खोए हुए हैं। पहाड़ों की खूबसूरत वादियां इस दृश्य को और भी आकर्षक बना रही हैं। वामिका गब्बी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि अक्षय कुमार अपने खास रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की बॉंडिंग और एक्सप्रेशन्स गाने को और भी खास बना रहे हैं।


गाने को प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह ने गाया है। दिलचस्प बात यह है कि अरिजीत अब प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके पहले रिकॉर्ड किए गए गाने धीरे-धीरे रिलीज हो रहे हैं। इस लिहाज से 'तू ही दसदा' उनके फैंस के लिए एक विशेष उपहार है।


फिल्म के टीजर की बात करें तो 'भूत बंगला' का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। कहानी मंगलपुर नामक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां 'वधुसुर' नाम का भूत होने की बात कही जाती है। यही कारण है कि वहां कोई भी शादी करने से हिचकिचाता है। इस दिलचस्प कहानी में परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग फिल्म को और मजेदार बनाती है। तब्बू, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर की उपस्थिति फिल्म में और रंग भरती है।


'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


OTT