Movie prime

क्या है पारुल गुलाटी की नई फिल्म 'तू या मैं' का खास सफर? जानें विजय नांबियार के साथ उनके अनुभव

अभिनेत्री पारुल गुलाटी अपनी आगामी फिल्म 'तू या मैं' के लिए विजय नांबियार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने इस अनुभव को अपने करियर का सबसे खास बताया है। फिल्म में उनके सह-कलाकार आदर्श गौरव और शनाया कपूर भी हैं। पारुल ने अपने सह-कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना प्रेरणादायक है। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है।
 
क्या है पारुल गुलाटी की नई फिल्म 'तू या मैं' का खास सफर? जानें विजय नांबियार के साथ उनके अनुभव

पारुल गुलाटी का नया प्रोजेक्ट



मुंबई, 05 फरवरी (वेब वार्ता)। हिंदी फिल्म उद्योग में हर अभिनेता के करियर में कुछ ऐसे प्रोजेक्ट होते हैं, जो उनके विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। अभिनेत्री पारुल गुलाटी के लिए उनकी आगामी फिल्म 'तू या मैं' ऐसा ही एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।


इस फिल्म के माध्यम से उन्हें प्रसिद्ध निर्देशक विजय नांबियार के साथ काम करने का अवसर मिला है। पारुल ने इस बारे में कहा कि यह फिल्म उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण अनुभव है। इस यात्रा ने उन्हें एक कलाकार के रूप में और अधिक मजबूत बनाया है।


फिल्म के अनुभव साझा करते हुए पारुल गुलाटी ने कहा, 'विजय नांबियार के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था। मैं पहले से ही उनके काम की बड़ी प्रशंसक रही हूं।'


उन्होंने आगे कहा, 'उनकी फिल्मों में कहानी कहने का तरीका, किरदारों की गहराई और फिल्म का माहौल ऐसा होता है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी उसका असर मन पर बना रहता है। ऐसे निर्देशक के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।'


पारुल ने कहा, 'जिस निर्देशक के काम को आप सालों से देखते और पसंद करते आए हों, उसी के निर्देशन में कैमरे के सामने खड़ा होना बहुत खास एहसास देता है। 'तू या मैं' ने मुझे यही मौका दिया। इस फिल्म ने मुझे भावनात्मक, मानसिक और अभिनय के स्तर पर खुद को और बेहतर समझने का अवसर दिया। यह फिल्म मेरे करियर की सबसे खास है।'


इस फिल्म में पारुल गुलाटी के साथ आदर्श गौरव और शनाया कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अपने सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए पारुल ने कहा, 'उनके साथ काम करना इस सफर को और भी खूबसूरत बनाता है।'


उन्होंने आदर्श गौरव की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बेहद ईमानदार और मेहनती अभिनेता हैं। वह हर सीन में पूरी सच्चाई के साथ काम करते हैं। वहीं शनाया कपूर सेट पर नई ताजगी लेकर आती हैं। उनमें सीखने की काफी लगन है।'


पारुल ने कहा, 'जब आसपास ऐसे कलाकार होते हैं, तो काम को लेकर समर्पण और खुद को बेहतर करने की प्रेरणा अपने आप मिलती है। हर दिन सेट पर कुछ नया सीखने को मिलता है, और यही चीज किसी भी कलाकार को आगे बढ़ने में मदद करती है।'


OTT