क्या है 'गोंधल' की कहानी? जानें इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर के ट्रेलर के बारे में!
साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'गोंधल' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई, 27 अक्टूबर। संतोष दवाखर द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'गोंधल' का ग्लोबल ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। मेकर्स ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है।
यह ट्रेलर महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी का परिचय देता है। इसमें एक रहस्यमयी कथा का संकेत मिलता है, जिसमें इच्छाएं, जिम्मेदारियां और भक्ति आपस में टकराती हैं, जिससे एक नवविवाहित जोड़ा कई परेशानियों में फंस जाता है।
'गोंधल' की कहानी महाराष्ट्र में रहने वाले सुमन और आनंदराव की है, जो अपनी इच्छाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों और धार्मिक विश्वासों के बीच संघर्ष करते हैं।
रहस्यमयी घटनाओं की एक श्रृंखला उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि उनके चारों ओर क्या हो रहा है।
ट्रेलर में इस कपल के जीवन से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं और उन समस्याओं का जिक्र किया गया है, जिनका वे सामना कर रहे हैं। यह फिल्म महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित है और व्यक्तिगत इच्छाओं और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच के तनाव को भी उजागर करती है।
फिल्म के लेखक-निर्देशक संतोष दावखर ने कहा, "भारतीय सिनेमा के बारे में वैश्विक दृष्टिकोण अक्सर गरीबी और जाति के संघर्षों की कहानियों पर आधारित होता है। ये सच हैं, लेकिन यह देश की पूरी तस्वीर नहीं है।"
दावखर ने आगे कहा कि 'गोंधल' केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह कई पीढ़ियों की संस्कृति, लोगों और परंपराओं का संगम है। उन्हें इस परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में खुशी मिलती है। एकेडमी अवॉर्ड्स जैसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव फिल्म निर्माताओं को भारत में ही नहीं, बल्कि विभिन्न महाद्वीपों में हमारी जड़ों की सच्चाई को उजागर करने में मदद करते हैं।
'गोंधल' 13 नवंबर, 2026 को सात भाषाओं—हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। मेकर्स के अनुसार, यह पहली मराठी फिल्म होगी, जिसे सात भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। इसकी स्क्रीनिंग भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, दुबई और अफ्रीका में भी की जाएगी।
'गोंधल' में इशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहानी और निषाद भोईर जैसे कलाकार शामिल हैं।
.png)