Movie prime

क्या है आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की खासियत? जानें दर्शकों की राय!

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं, जहां कुछ इसे बेहतरीन सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म मानते हैं, वहीं अन्य इसे साधारण मनोरंजन के रूप में देखते हैं। फिल्म की कहानी प्रयागराज की पृष्ठभूमि में आधारित है, जिसमें हास्य और गलतफहमियां देखने को मिलती हैं। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या कहते हैं दर्शक!
 
क्या है आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की खासियत? जानें दर्शकों की राय!

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं


मुंबई, 15 मई। अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। दर्शकों ने भी अपनी राय साझा की है।


फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही हैं। कुछ ने इसे एक बेहतरीन सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बताया, जबकि अन्य ने इसे साधारण मनोरंजन के रूप में देखा।


एक दर्शक ने कहा, "फिल्म औसत थी। सभी कलाकारों का अभिनय अच्छा था, लेकिन स्क्रिप्ट में कुछ कमी थी। इसकी कहानी कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' से मिलती-जुलती है।"


दूसरे दर्शक ने कहा, "फिल्म में कुछ खास नहीं है, लेकिन इसे एक बार देखा जा सकता है। सारा अली खान की एक्टिंग समझ में नहीं आई, जबकि वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह ने अच्छा काम किया। आयुष्मान अब ड्रीम बॉय बन गए हैं। म्यूजिक भी जेनजी के हिसाब से बनाया गया है।"


एक अन्य दर्शक ने इसे सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बताया। उनका कहना था कि यह एक मनोरंजक कॉमेडी है, जो परिवार के साथ देखने के लिए उपयुक्त है। फिल्म हमें सिखाती है कि हर बात पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए और सच्चाई की जांच करनी चाहिए।


मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रयागराज (इलाहाबाद) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें आयुष्मान खुराना एक वन विभाग के अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिनके सामान्य वैवाहिक जीवन में हास्य और गलतफहमियां उत्पन्न होती हैं।


OTT