क्या है आदित्य राम शंकर पर लगे गंभीर आरोप? जानें पूरी कहानी!
मुंबई में सिंगर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई, 25 जून। सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ जुहू पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। उन पर एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आदित्य को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता की आदित्य से पहचान एक साल पहले हुई थी, जब एक दोस्त के माध्यम से उनकी दोस्ती हुई। आरोप है कि आदित्य ने युवती को जुहू के एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। कई बार ऐसा करने के बाद, जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आदित्य ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
25 मई को जब पीड़िता ने आदित्य से फिर से पूछा कि उनकी शादी कब होगी, तो आदित्य ने जवाब दिया कि वह उनकी जाति की नहीं है, इसलिए शादी नहीं हो सकती। इस पर युवती को एहसास हुआ कि आदित्य ने उसे धोखा दिया है और बार-बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आदित्य राम शंकर के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
इससे पहले, फिल्म 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने 26 मई को मामला दर्ज किया था। महिला ने आरोप लगाया कि सैनी ने उसे काम के बहाने चंडीगढ़ के एक फाइव-स्टार होटल में बुलाया और वहां उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न किया। आरोपों के सामने आने से पहले ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस की आंतरिक समिति ने सैनी को दोषी पाया और उनके नाम को फिल्म के क्रेडिट से हटा दिया।
.png)