Movie prime

क्या संजय दत्त पर था सोनम खान का क्रश? जानें दिलचस्प बातें!

सोनम खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें अपने को-स्टार संजय दत्त पर क्रश था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने दिल की बात नहीं बताई। उन्होंने संजय के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें एक बेहतरीन इंसान बताया। जानें उनके साथ काम करने के अनुभव और फिल्म 'क्रोध' के बारे में।
 

सोनम खान ने खोला संजय दत्त के प्रति अपने क्रश का राज

मुंबई, 27 अक्टूबर। एक्ट्रेस सोनम खान ने अपने अतीत से जुड़ा एक दिलचस्प राज साझा किया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने को-स्टार संजय दत्त पर क्रश था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने दिल की बात संजय को नहीं बताई।


सोनम ने संजय के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए उन्हें एक बेहतरीन को-स्टार बताया और कहा कि वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। एक्ट्रेस ने संजय के साथ बिताए पलों को भी याद किया।


सोनम ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ''आखिरकार संजू बाबा मेरे पेज पर आ ही गए। वह इकलौते एक्टर हैं, जिनके साथ काम करते हुए मुझे चुपके से क्रश हो गया था। उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था और मैंने कभी उन्हें बताया भी नहीं। वह मेरे लिए सबसे शानदार को-स्टार थे और उनका दिल सोने जैसा है। संजू बाबा के साथ जिन भी फिल्मों में मैंने काम किया, उनसे जुड़ी खूबसूरत यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।''


सोनम खान और संजय दत्त ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'क्रोध' में साथ काम किया था। शशिलाल के. नायर द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी अजय और विजय नामक दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के हत्यारे का पता लगाने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं।


हालांकि, बाद में अजय पुलिस में शामिल होने का निर्णय लेता है, लेकिन वह अपने भाई को भी इस रास्ते पर लाने में सफल नहीं हो पाता। फिल्म में बदले की कहानी के साथ दोनों भाइयों के रिश्ते को भी दर्शाया गया था।


सोनम खान की हालिया रिलीज फिल्म 'इंसानियत' थी। रमनजीत जुनेजा के निर्देशन में बनी इस एक्शन फिल्म में अमिताभ बच्चन, सनी देओल, जया प्रदा, रवीना टंडन, चंकी पांडे, अनुपम खेर और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म में नूतन और विनोद मेहरा भी नजर आए थे।


OTT