क्या बिग बॉस-20 में लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते में है कुछ खास? काम्या पंजाबी ने दी चेतावनी!
काम्या पंजाबी की प्रतिक्रिया
मुंबई, 12 अक्टूबर। रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' में लव गिल और स्काउट ओपी के बीच बढ़ती नजदीकियों पर अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि लव गिल को एक रियलिटी चेक की आवश्यकता है।
काम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने यह सवाल उठाया कि रियलिटी शो में भी कुछ सीमाएं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि जो रिश्ता पहले 'भाई-बहन' जैसा था, उसमें अचानक इतनी शारीरिक नजदीकी कैसे आ गई।
काम्या ने अपने नोट में लिखा, "लव गिल को अभी रियलिटी चेक की जरूरत है। सबके सामने 'बेस्ट फ्रेंड' और 'बहन' की बातें करने के बाद, पीठ पीछे दूरी बनाने का क्या प्लान है? वफादार बनने के चक्कर में वो नेशनल टीवी पर खुद को बेवकूफ साबित कर रही है। उठ जाओ लड़की। बिग बॉस-20।"
दरअसल, 'बिग बॉस 20' में गेमर स्काउट ओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। स्काउट ने पहले लव गिल को अपनी बहन बताया था, लेकिन बाद में उनकी भावनाओं को लेकर वह कन्फ्यूज नजर आए। उन्होंने यंग डीएसए के साथ बातचीत में स्वीकार किया कि जब लव गिल अन्य प्रतियोगियों से बात करती हैं, तो उन्हें जलन और पजेसिवनेस महसूस होती है।
शो के दौरान स्काउट द्वारा लव गिल को मसाज करने और पैर दबाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
हालांकि, दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए भोजपुरी अभिनेत्री और बिग बॉस-20 की प्रतियोगी आम्रपाली दुबे ने लव गिल को सलाह दी थी कि घर के अंदर जो चीजें उन्हें सामान्य लग रही हैं, वह बाहर बैठे उनके पार्टनर्स को बुरी लग सकती हैं। उन्होंने मसाज के दौरान हाथ शर्ट के बाहर रखने की सलाह दी थी।
इस बीच, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए सोशल मीडिया और अपनी लाइव स्ट्रीमिंग से फिलहाल ब्रेक लेने का निर्णय लिया है।
.png)