Movie prime

क्या आपको पता है 'हम आपके हैं कौन' के इस गाने की शूटिंग में कितनी मेहनत लगी थी?

The classic Bollywood film 'Hum Aapke Hain Koun' features the iconic song 'DiDi Tera Devar Deewana', which remains a favorite among fans. In a recent revelation, Madhuri Dixit shared the behind-the-scenes challenges faced during the shooting of this beloved scene, including the numerous retakes required to capture the perfect shot. Join us as we delve into this fascinating story that highlights the dedication and effort put into creating memorable cinematic moments.
 

माधुरी दीक्षित की फिल्म का दिलचस्प किस्सा

मुंबई, 14 अक्टूबर (वेब वार्ता)। माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!’ भारतीय सिनेमा की उन क्लासिक फिल्मों में से एक है, जिसके गाने और दृश्य आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में माधुरी और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म का गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था।


इस गाने में माधुरी का अद्भुत अंदाज और उनके कई दृश्य आज भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के एक विशेष दृश्य को फिल्माने में टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी थी?


वास्तव में, फूल और गुलेल वाले इस दृश्य को सही तरीके से शूट करने के लिए लगभग 10 से 15 रीटेक लेने पड़े थे। फिल्म के निर्माताओं को इस बात की चिंता थी कि कहीं यह दृश्य पर्दे पर अजीब न लगे। हाल ही में, माधुरी दीक्षित ने मराठी रियलिटी शो ‘कोण होणार करोड़पति’ में इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।


शो में हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट प्राजक्ता तावड़े ने माधुरी को एक खास सरप्राइज दिया। प्राजक्ता, जो एक कथक डांसर हैं, फिल्म ‘हम आपके हैं कौन...!’ में माधुरी के एक आइकॉनिक लुक में नजर आईं। उनके इस अंदाज ने माधुरी को फिल्म की शूटिंग के पुराने दिनों की याद दिला दी। इसके बाद उन्होंने ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ के फूल और गुलेल वाले दृश्य के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भले ही यह दृश्य पर्दे पर आसान और मजेदार लगता है, लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान कई चुनौतियाँ आई थीं।


माधुरी ने कहा, ”इस दृश्य को सही तरीके से फिल्माने में हमें लगभग 10 से 15 रीटेक लेने पड़े थे। कभी हमारा निशाना चूक जाता था, कभी फूल टूट जाता था और कभी वह गुलेल से निकलकर दूर उड़ जाता था।”


एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”निर्माताओं को इस दृश्य को लेकर काफी चिंता थी। वे सोच रहे थे कि कहीं यह खराब न लगे या दर्शकों को अजीब न लगे। कोरियोग्राफर्स और मैंने उन्हें समझाया कि यह कैमरे के एंगल पर निर्भर करता है और देखने में बहुत प्यारा लगेगा। हमने उन्हें विश्वास दिलाया कि हम इस दृश्य को क्यूट तरीके से शूट करेंगे। अंततः यह दृश्य शूट हुआ और यह बहुत खूबसूरत बना।”


गौरतलब है कि सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित ‘हम आपके हैं कौन...’ 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में थे। परिवार, प्यार और रिश्तों पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यह समय के साथ एक कल्ट क्लासिक बन गई।


फिल्म में अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोक नाथ, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, बिंदु, हिमानी शिवपुरी, लक्ष्मीकांत बेर्डे और सतीश शाह जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, खासकर ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ अपनी धुन और माधुरी के अदाओं के लिए आज भी याद किया जाता है।


OTT