कुमार सानू का नया गाना 'सुनियो जरा': इंडी पॉप म्यूजिक की मजबूरी से हुई शुरुआत!
गायक कुमार सानू का नया गाना
मुंबई, 24 नवंबर। प्रसिद्ध गायक कुमार सानू हाल ही में अपने नए गाने 'सुनियो जरा' के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि भारत में इंडी पॉप म्यूजिक की शुरुआत कई बार मजबूरी के कारण हुई है।
गाने के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के आने से इंडी म्यूजिक फिर से उभर रहा है, तो उन्होंने कहा, "इसका कारण कई हैं। सबसे पहले, यह बदलाव अक्सर मजबूरी में होता है। जब कोई गायक अच्छा गाता है लेकिन मेहनत के बावजूद उसे काम नहीं मिलता, तो वह मजबूरन एल्बम बनाने की कोशिश करता है।"
उन्होंने आगे कहा, "उस समय सभी सिंगर्स यही सोचते थे कि अगर पैसे का जुगाड़ हो जाए और सफलता मिल जाए, तो शायद बॉलीवुड से भी ऑफर आ जाए।"
कुमार सानू ने बताया कि उस समय सिंगर्स एक-दूसरे से अलग थे, और इसे सीधे तौर पर मजबूरी कहा जा सकता है। इसी कारण से सिंगल एल्बम का चलन शुरू हुआ, और हिंदी फिल्म म्यूजिक ने फिर से लोकप्रियता हासिल की।
90 के दशक के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने 1991 से 1995 तक लगातार पांच बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार जीता है। इसके अलावा, उन्हें 2009 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।
हाल ही में, उन्होंने सनी देओल की नई फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पहला गाना 'सुनियो जरा' गाया है। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें 90 के दशक के दिग्गज गायक कुमार सानू और उदित नारायण 21 साल बाद एक साथ गा रहे हैं। यह गाना दोस्ती और पुरानी यादों पर आधारित है, जिसे प्रिया सरैया ने लिखा है और संगीत राही ने दिया है।
.png)