Movie prime

किच्चा सुदीप की एंट्री से 'अंडर 18' में बढ़ी उत्सुकता, जानें फिल्म की खास बातें!

साउथ इंडस्ट्री की नई फिल्म 'अंडर 18' में किच्चा सुदीप की एंट्री ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म का निर्देशन कार्तिक पेरुमल स्वामी कर रहे हैं, जो पहले मशहूर निर्देशक वेत्रिमारन के साथ काम कर चुके हैं। इसमें ऐश्वर्या राजेश और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है, जो अपराध की दुनिया के अनदेखे पहलुओं को उजागर करेगी। जानें फिल्म की कहानी और किच्चा सुदीप के किरदार के बारे में।
 
किच्चा सुदीप की एंट्री से 'अंडर 18' में बढ़ी उत्सुकता, जानें फिल्म की खास बातें!

साउथ इंडस्ट्री में 'अंडर 18' की चर्चा




चेन्नई, 28 मई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी की नई फिल्म 'अंडर 18' इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता थी, लेकिन अब सुपरस्टार किच्चा सुदीप की एंट्री ने इसे और भी रोमांचक बना दिया है। मेकर्स ने इस बारे में सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा की।


एसआर प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम पर किच्चा सुदीप का स्वागत करते हुए लिखा, ''बादशाह आ चुके हैं। पावरहाउस परफॉर्मर किच्चा सुदीप का 'अंडर 18' में स्वागत है। सफर में एक बड़ा बदलाव अब शुरू होता है।''


किच्चा सुदीप के जुड़ने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा, हालांकि मेकर्स ने अभी तक उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।


'अंडर 18' का निर्देशन कार्तिक पेरुमल स्वामी कर रहे हैं, जो पहले मशहूर निर्देशक वेत्रिमारन के साथ एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।


फिल्म में ऐश्वर्या राजेश और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि अभिनेता किशोर भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा होगी, जिसमें अपराध की दुनिया का एक ऐसा पहलू दिखाया जाएगा, जो आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहता है। यह केवल अपराध की कहानी नहीं होगी, बल्कि यह भी दर्शाएगी कि एक घटना का पूरे परिवार पर क्या असर पड़ता है।


निर्देशक कार्तिक पेरुमल स्वामी ने इस कहानी के लिए तमिलनाडु के कई अनजान अपराधों पर गहन रिसर्च की है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और इसकी शूटिंग तमिलनाडु के होसुर, चेंगलपट्टू और चेन्नई में की जाएगी।


OTT