Movie prime

कंगना रनौत ने वाराणसी में पीएम मोदी की तारीफ की, कहा- बनारस का हुआ कायाकल्प!

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने वाराणसी का दौरा किया, जहां उन्होंने पीएम मोदी की सराहना की और उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मेट्रो परियोजना के वादे पर भी प्रतिक्रिया दी। जानें कंगना के दौरे की खास बातें और उनके विचार।
 

कंगना रनौत का वाराणसी दौरा




वाराणसी, 4 नवंबर। भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में वाराणसी का दौरा करने आईं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को पूरी दुनिया देख रही है।


कंगना ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह काशी में व्यक्तिगत कारणों से आई हैं। उन्होंने कहा, "हम यहां किसी काम से आए हैं, लेकिन बनारस हमेशा हमारे दिल के करीब रहा है। यहां आकर घूमने का मन करता है और हम विभिन्न स्थानों पर घूमने, खरीदारी करने और यहां के अनुभव का आनंद लेने का कार्यक्रम बना रहे हैं।"


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी दौरे के दौरान कहा था कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर बनारस में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी।


कंगना ने अखिलेश यादव के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने बनारस में पहले ही लाखों करोड़ों का निवेश किया है और यहां का कायाकल्प कर दिया है। जब अखिलेश यादव की सरकार थी, तब बनारस में क्या हुआ था? उनके पिता और पार्टी के अन्य सदस्यों ने किस तरह से गोलियां चलवाई थीं? उस समय बनारस की स्थिति क्या थी? काशी और अयोध्या का विकास हो रहा है, जिसे पूरी दुनिया देख रही है।"


अखिलेश यादव ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वाराणसी की ट्रैफिक और जाम की समस्या को हल करने के लिए मेट्रो परियोजना लाई जाएगी, जिसकी योजना उनकी पिछली सरकार के समय बनाई गई थी। उन्होंने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर वरुणा नदी पर रिवरफ्रंट का काम फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि साबरमती रिवरफ्रंट से भी बेहतर नदी का सौंदर्यीकरण किया जा सके।


OTT