उर्मिला मातोंडकर ने गणेश चतुर्थी पर साझा की पुरानी यादें, इस बार नहीं होंगी पंडालों में!
गणेश चतुर्थी का खास जश्न
मुंबई, 15 सितंबर (वेब वार्ता)। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के लिए गणेश चतुर्थी का पर्व हमेशा से विशेष रहा है। इस दौरान वह मुंबई में पंडालों में जाकर बप्पा के दर्शन करने और त्योहार का आनंद लेने की परंपरा का पालन करती थीं। लेकिन इस साल, उर्मिला अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस उत्सव का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए बप्पा को याद किया। उर्मिला ने बताया कि इस बार उनकी कोई बड़ी इच्छा नहीं है, बल्कि वह सभी के लिए सलामती और खुशियों की कामना करती हैं।
अपने इंस्टाग्राम पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरिया। इस साल मेरे पास मांगने के लिए कोई लंबी लिस्ट नहीं है। मैं बस यही चाहती हूं कि बप्पा सभी को सुरक्षित रखें और मुस्कुराने का कारण दें।'
उर्मिला ने आगे लिखा, 'उन लोगों को ताकत देना जो कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इस बार यात्रा के कारण मैं मुंबई के गणेश पंडालों में नहीं जा पाऊंगी। मुझे बप्पा के दर्शन की कमी महसूस होगी। मुंबई के लोगों और फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।'
उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत छोटी उम्र में की थी। बतौर बाल कलाकार उन्होंने 'मासूम' जैसी प्रसिद्ध फिल्म में काम किया। लेकिन बतौर मुख्य अभिनेत्री उनकी पहचान 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' से बनी।
इस फिल्म में उर्मिला ने आमिर खान और जैकी श्रॉफ के साथ काम किया, और उनके ग्लैमरस अंदाज और बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। उन्होंने 'जुदाई', 'दौड़', 'चमत्कार', 'सत्या', 'कौन', 'प्यार तूने क्या किया', 'जंगल', 'भूत', 'पिंजर', 'एक हसीना थी' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।
.png)