उत्तर कुमार और अंजली राघव का नया हरियाणवी गाना 'आजा मेरी गाड़ी में' हुआ रिलीज!
उत्तर कुमार और अंजली राघव का नया गाना
मुंबई, 25 फरवरी। हरियाणवी सिनेमा के जाने-माने निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार का नया गाना ‘आजा मेरी गाड़ी में’ हाल ही में रिलीज हुआ है।
यह गाना 'हर्ट म्यूजिक' नामक यूट्यूब चैनल पर प्रस्तुत किया गया है, जिसने कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स प्राप्त कर लिए हैं। दर्शक इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में उत्तर और अंजली का स्टाइलिश लुक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। इस गाने में फैंस को शानदार हरियाणवी संगीत के साथ बेहतरीन डांस मूव्स देखने को मिलेंगे। गाने के बोल पूरी तरह से देसी हैं, जिसमें अंजली अपने आकर्षक लुक में नजर आ रही हैं।
गाने ‘आजा मेरी गाड़ी में’ को गायक शिकारी, राजबाला और नरदेव बेनीवाल ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में उत्तर और अंजली के साथ केहर खर्किया और शिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। इस एल्बम का निर्माण केहर खर्किया ने किया है।
उत्तर कुमार, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, अंजली राघव एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने हरियाणवी, बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है।
गाने के रिलीज से पहले, उत्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया था, जिसमें अंजली भी थीं। इस वीडियो ने फैंस के बीच नए एल्बम के प्रति उत्साह बढ़ा दिया था।
.png)