आशा भोसले का निधन: बॉलीवुड में शोक की लहर, सिंगर्स और एक्टर्स ने किया श्रद्धांजलि
आशा भोसले का निधन
मुंबई, 12 अप्रैल। हिंदी सिनेमा की सुरों की रानी आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं, जिससे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता और गायक सभी ने आशा ताई के साथ बिताए समय को याद किया है। सिंगर अनु मलिक, ऊषा उत्थुप और अभिनेता रजत बेदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
अनु मलिक ने कहा, "यह एक बेहद दुखद समाचार है, न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार और पूरे देश के लिए। आशा भोसले जैसी अद्वितीय कलाकार दोबारा नहीं आएंगी। जब मैंने 1977 में अपना पहला गाना गाया था, तब उन्होंने उसमें एक पंक्ति गाई थी। मेरे पिता ने कहा था कि उनकी आवाज का कोई मुकाबला नहीं है, और वे सही थे।"
सिंगर ऊषा उत्थुप ने भी कहा कि उनका संबंध केवल आशा भोसले से नहीं था, बल्कि उनके परिवार के सभी प्रमुख गायकों से था। उन्होंने कहा, "आशा जी एक वर्सटाइल सिंगर थीं, जो हर जॉनर को बेहतरीन तरीके से गाती थीं।"
अभिनेता रजत बेदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा, "यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। हम उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"
.png)