Movie prime

आलिया भट्ट ने नए साल का जश्न मनाते हुए साझा की खूबसूरत फैमिली फोटो!

बॉलीवुड की स्टार आलिया भट्ट ने 2026 का स्वागत करते हुए अपने फैंस के लिए एक खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में आलिया अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ समुद्र के किनारे नजर आ रही हैं। आलिया का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। जानें इस खास पल के बारे में और आलिया की आने वाली फिल्मों के बारे में!
 
आलिया भट्ट ने नए साल का जश्न मनाते हुए साझा की खूबसूरत फैमिली फोटो!

आलिया भट्ट का खास न्यू ईयर पोस्ट




मुंबई, 4 जनवरी। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने 2026 का स्वागत करते हुए अपने प्रशंसकों के लिए एक खास तस्वीर साझा की है। आलिया की निजी जिंदगी की झलकियां सोशल मीडिया पर कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन जब भी वह कुछ साझा करती हैं, वह तेजी से वायरल हो जाती हैं। इस बार उन्होंने नए साल की शुरुआत एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर के साथ की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।


आलिया ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की पहली तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर तथा बेटी राहा के साथ समुद्र के किनारे नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में सूर्यास्त का खूबसूरत दृश्य है। तस्वीर में रणबीर अपनी बेटी राहा को हवा में उछालते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आलिया मुस्कुराते हुए उन्हें देख रही हैं। इस पल ने सोशल मीडिया पर फैंस को रोमांचित कर दिया।


आलिया ने इस फोटो के साथ लिखा, ''आगे बढ़ते रहो आप… हैप्पी 2026।''


इस पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारा प्यार बरसाया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी और कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी व्यक्त की।


साल 2026 आलिया और रणबीर दोनों के लिए खास रहने वाला है। आलिया जल्द ही 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 'अल्फा' एक जासूसी और एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में आलिया और रणबीर के साथ विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग और सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।


इसके अलावा, रणबीर कपूर इस साल पौराणिक फिल्म 'रामायण' में भी नजर आएंगे। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल दीपावली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में होंगे। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश लंकापति रावण की भूमिका निभाएंगे।


OTT