Movie prime

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो': क्या है इस कॉमेडी का नया ट्विस्ट?

आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस कॉमेडी-ड्रामा में आयुष्मान एक ऐसे पति की भूमिका निभा रहे हैं जो तीन महिलाओं के बीच उलझा हुआ है। फिल्म में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जानें इस फिल्म की कहानी, कॉमेडी का नया अंदाज और रिलीज की तारीख के बारे में।
 
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो': क्या है इस कॉमेडी का नया ट्विस्ट?

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का इंतजार


मुंबई, 20 अप्रैल। अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी अदाकारी और कॉमेडी ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई है। अब वे कॉमेडी फिल्मों के सबसे विश्वसनीय सितारों में से एक बन चुके हैं।


आयुष्मान ने अपने करियर के सफर को याद करते हुए कहा कि उन्हें अपनी फिल्मों में साफ-सुथरी सामग्री पसंद है। उनका उद्देश्य है कि परिवार के सभी सदस्य बिना किसी संकोच के एक साथ थिएटर में फिल्म देख सकें।


उन्होंने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों ने मेरी पारिवारिक कॉमेडी फिल्मों को सराहा है। मैंने मनोरंजन के लिए जो सामग्री चुनी है, उसके माध्यम से लोगों का विश्वास जीतने के लिए काफी मेहनत की है। मुझे अपनी फिल्में साफ-सुथरी रखना पसंद है, ताकि भारत के किसी भी हिस्से से पूरा परिवार सिनेमाघरों में बैठकर देख सके। शायद यही कारण है कि लोग मेरी पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्मों को देखने आते हैं। यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।"


अभिनेता अपनी इस सफल विरासत को आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।


फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, "'पति पत्नी और वो दो' के जरिए हम एक पुराने और प्रिय जॉनर को नया और आधुनिक रूप दे रहे हैं। इसमें गलतफहमियां, मजेदार कॉमेडी और सिचुएशनल ह्यूमर होगा। मुझे उम्मीद है कि 15 मई को जब यह फिल्म रिलीज होगी, तो दर्शक खूब हंसेंगे।"


यह फिल्म एक ऐसे पति की कहानी है जो खुद को एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसा हुआ पाता है, जिससे कई मजेदार और हास्यपूर्ण स्थितियां उत्पन्न होती हैं।


फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है और इसे टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज के बैनर तले भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


OTT