अमिताभ बच्चन की सेहत पर चिंता: दीपावली पर दी शुभकामनाएं और साझा की तकलीफ
दीपावली की शुभकामनाएं और स्वास्थ्य की चिंता
मुंबई, 8 नवंबर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दीपावली के अवसर पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी सेहत के बारे में एक ऐसी बात साझा की है, जिसने उनके फैंस को चिंतित कर दिया है। बिग बी ने अपने टम्बलर ब्लॉग पर लिखा कि जिस हाथ से वह लिखते हैं, उसमें दर्द हो रहा है, जिसके कारण वह लोगों के संदेशों का जवाब देने में देरी कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग की शुरुआत दीपावली और चतुर्दशी की बधाई से की। उन्होंने लिखा, "सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं और चतुर्दशी की भी बधाई। ईश्वर की कृपा हमेशा हमारे चारों ओर बनी रहे।"
बिग बी ने आगे कहा कि दीपावली पर उन्हें कई बधाइयाँ और उपहार मिल रहे हैं, और अब उन्हें रखने की जगह कम पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उपहारों को सही तरीके से न रखना उनके प्रति अपमान होगा, इसलिए वह सभी को धन्यवाद देते हैं और पत्र के माध्यम से उत्तर देने की कोशिश कर रहे हैं।
इसके साथ ही, उन्होंने अपनी स्वास्थ्य समस्या का भी उल्लेख किया। बच्चन ने लिखा, "मैं स्वयं लिखकर उत्तर देना चाहता था, लेकिन हाथ में दर्द के कारण विलंब हो रहा है। इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं।"
बिग बी ने 'क्षमा प्रार्थी' शब्द पर एक गहरी बात भी साझा की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में उन्हें कई बार माफी मांगने की स्थिति का सामना करना पड़ा है।
अमिताभ ने लिखा, "क्षमा मांगना गलत नहीं है। अगर अगला व्यक्ति माफी को समझता है, तो मन प्रसन्न हो जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा, "प्रसन्नता और आक्रोश के बीच का चुनाव हमें करना है। क्या हमें संतोष चाहिए या चुभन? जीवन में विविधता और रहस्य है।"
इस बीच, बिग बी की सेहत को लेकर एक और खबर आई है। सूत्रों के अनुसार, अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है, जिसका कारण बिग बी की खराब तबीयत है।
सूत्रों ने बताया कि शो के लिए शूट किया गया आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड 'रामायण' की कास्ट - रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के साथ था। यह एपिसोड पहले ही शूट किया जा चुका है।
.png)