Movie prime

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने उर्दू को बताया भारतीय भाषा तो भड़का पाक, कहा- सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आए दिन चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में मुंबई हमलों के लिए अपने देश को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद जावेद अख्तर की खूब तारीफ हुई।
 
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आए दिन चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में मुंबई हमलों के लिए अपने देश को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद जावेद अख्तर की खूब तारीफ हुई।

मनोरंजन डेस्क, 16 मार्च 2023- बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आए दिन चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में मुंबई हमलों के लिए अपने देश को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद जावेद अख्तर की खूब तारीफ हुई। जावेद अख्तर पहले ही पाकिस्तान को लेकर बयान दे चुके हैं और इस बार उन्होंने उर्दू भाषा को लेकर अपनी राय रखी है. इससे पाकिस्तान भड़क गया है और वहां के लोग सोशल मीडिया के जरिए जावेद अख्तर को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ एक उर्दू शायरी एल्बम लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने बारे में बताया। आइए जानते हैं जावेद अख्तर ने क्या बयान दिया है।

जावेद अख्तर ने कहा- उर्दू भारत की भाषा है

मनोरंजन डेस्क, 16 मार्च 2023
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जावेद अख्तर ने कार्यक्रम के दौरान कहा, 'उर्दू किसी और जगह से नहीं आई, यह हमारी अपनी भाषा है. यह भारत के बाहर नहीं बोली जाती, पाकिस्तान भी बंटवारे से पहले भारत का ही अंग था। यह केवल भारत की भाषा है। लेकिन, आपने यह भाषा छोड़ दी है। क्यों? विभाजन के कारण? पाकिस्तान की वजह से?' जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'पाकिस्तान कहता है कि कश्मीर हमारा है तो क्या आप मानेंगे कि कश्मीर उनका है? मुझे ऐसा नहीं लगता। इसी तरह उर्दू भी भारतीय भाषा है और रहेगी। हमारी नई पीढ़ी उर्दू और हिंदी कम बोलती है। आज अंग्रेजी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। हमें हिंदी में बात करनी चाहिए। हमें उर्दू पर ध्यान देना चाहिए।

जावेद अख्तर के बयान पर पाकिस्तानी भड़क गए थे

मनोरंजन डेस्क, 16 मार्च 2023
उर्दू को लेकर जावेद अख्तर के बयान को पाकिस्तानी नहीं मान रहे हैं। पाकिस्तान के एक यूजर ने लिखा है, 'आपको बता दें कि उर्दू पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। आपने कौन सा नया लॉजिक निकाला है? एक यजूर ने लिखा, 'लगता है जावेद अख्तर को पाकिस्तान, उसकी संस्कृति और उसके लोगों के बारे में आपत्तिजनक बयान देने से कोई नहीं रोक रहा है.' एक यूजर ने लिखा, 'लगता है जावेद अख्तर पाकिस्तान से लौटकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान विरोधी टिप्पणियों के कुछ दिनों बाद जावेद अख्तर ने दावा किया कि उर्दू एक भारतीय या हिंदुस्तानी भाषा है और यह पाकिस्तान की नहीं है।'