BAFTA 2026: भारतीय सिनेमा की चमक और हॉलीवुड की जीत
BAFTA 2026 पुरस्कार समारोह की झलक
BAFTA 2026 विजेताओं की सूची: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 22 फरवरी को आयोजित ब्रिटिश फिल्म अकेडमी के BAFTA 2026 पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा और कलाकारों ने अपनी विशेष पहचान बनाई। इस समारोह में हॉलीवुड की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने 6 पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, फरहान अख्तर की फिल्म 'बूंग' ने भी भारत का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त, रयान कूगलर की वैम्पायर ड्रामा फिल्म 'सिनर्स' को 13 श्रेणियों में नामांकित किया गया और उसने 3 पुरस्कार अपने नाम किए।
🚨WHAT A MOMENT
— Fellowship of Fans 🐎 (@FellowshipFans) February 22, 2026
Robert Aramayo winning the ‘Leading Actor’ Award at the @BAFTA’s 2026 alongside his speech🥹
Tears, smiles and joy everywhere! #BAFTAs pic.twitter.com/AAZIaZSzli
आलिया भट्ट का प्रभाव
इस वर्ष BAFTA 2026 पुरस्कार समारोह का संचालन स्कॉटिश अभिनेता और लेखक एलन कमिंग ने किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में शामिल हुईं, जिनकी हिंदी में दी गई स्पीच ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। आइए, BAFTA 2026 पुरस्कार विजेताओं की सूची पर एक नजर डालते हैं…
BAFTA 2026 पुरस्कार विजेताओं की सूची
BAFTA 2026 अवॉर्ड के विनर्स लिस्ट:-
- बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
- आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म: हैमनेट
- बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस: जेसी बकले (हैमनेट)
- बेस्ट लीडिंग एक्टर: रॉबर्ट अरामायो (आई स्वियर)
- बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस: वुन्मी मोसाकु (सिनर्स)
- बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
- आउटस्टेंडिंग डेब्यू ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर: माय फादर्स शेडो
- बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म: इमोशनल वेल्यू
- आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश सिनेमा कॉन्ट्रिब्यूशन: क्लेयर बिन्स, पिक्चरहाउस सिनेमाज और पिक्चरहाउस एंटरटेनमेंट की क्रिएटिव डायरेक्टर डॉक्यूमेंट्री (कॉमन मैन अगेंस्ट पुतिन)
- बेस्ट फिल्म फॉर चिल्ड्रन एंड फैमिलि: बोंग
- बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: सिनर्स
- बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले: वन बैटल आफ्टर अनदर
- ईई बाफ्टा राइजिंग स्टार अवॉर्ड: रॉबर्ट अरामायो
- ओरिजनल स्कोर: लुडविग गोरान्सन (सिनर्स)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: वन बैटल आफ्टर अनदर
- बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन: फ्रेंकस्टीन
- बेस्ट डायलॉग्स: वन बैटल आफ्टर अनदर
.png)