हरियाणवी सिंगर Anjali Raghav का नया गाना 'सिलाई' हुआ रिलीज, फैंस का दिल जीतने में सफल!
Anjali Raghav का नया गाना 'सिलाई'
मुंबई, 26 फरवरी। हरियाणवी एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सोशल मीडिया की स्टार अंजलि राघव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने नए हरियाणवी गाने 'सिलाई' का प्रमोशन करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में अंजलि ने काले रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनकर शानदार डांस किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सिलाई' गाना अब उपलब्ध है। कृपया रील बनाएं और मुझे टैग करें, दोस्तों। आप सभी को ढेर सारा प्यार।" इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
अंजलि का नया हरियाणवी एल्बम 'सिलाई' कल यूट्यूब चैनल 'नव हरियाणवी' पर लॉन्च हुआ। इस वीडियो को एक ही दिन में 10 लाख से अधिक व्यूज और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं, जिसमें अंजलि की एक्टिंग और डांस दोनों ही शानदार हैं।
एल्बम 'सिलाई' में अमित सैनी रोहतकिया की आवाज है। वीडियो में अंजलि राघव के साथ अमित सैनी रोहतकिया मुख्य भूमिका में हैं। गाने के बोल एंडी दहिया ने लिखे हैं, जबकि संगीत गुलशन म्यूजिक ने दिया है और निर्देशन अमित चौधरी ने किया है।
अंजलि राघव एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो अपनी सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक एल्बम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हरियाणवी गानों के साथ-साथ बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काम किया है, जिसमें पवन सिंह जैसे सुपरहिट कलाकार शामिल हैं।
अंजलि का जन्म 6 जून, 1992 को दिल्ली में हुआ था। वह अपनी खूबसूरती, डांस मूव्स और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'तेवर' में एक छोटी भूमिका निभाई है और 'कैरी-रिश्ता खट्टा मीठा' नामक एक टेलीविजन शो में भी काम किया है।
.png)