सूर्या और ज्योतिका ने मनाई शादी की 20वीं सालगिरह, फिर से लिए एक-दूसरे के साथ वादे!
साउथ सिनेमा के इस कपल ने दोबारा की शादी
मुंबई, 16 सितंबर। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर जोड़े, अभिनेता सूर्या और अभिनेत्री ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं वर्षगांठ पर एक बार फिर से शादी की। इस खास मौके पर उन्होंने एक निजी समारोह में एक-दूसरे के प्रति अपनी वफादारी की कसमें खाईं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उन्होंने हिंदू परंपरा के बजाय क्रिश्चियन विवाह समारोह का चयन किया।
सूर्या और ज्योतिका ने 11 सितंबर 2006 को विवाह बंधन में बंधे थे और अब सितंबर 2026 में वे अपनी शादी के 20 साल पूरे करेंगे।
ज्योतिका ने इस समारोह का एक खूबसूरत वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसमें वह सफेद गाउन में अपने बेटे के साथ चर्च की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं, जबकि उनकी बेटी सूर्या के साथ खड़ी है। इस समारोह में दोनों ने एक-दूसरे से वादे किए और भावुक हो गए। वीडियो में उनकी शादी की तस्वीरों का एक मोंटाज भी शामिल है।
ज्योतिका ने सफेद गाउन पहना था, जबकि सूर्या ने सफेद सूट जैकेट और काले पैंट में नजर आए।
वीडियो के साथ ज्योतिका ने लिखा, "20 साल के प्यार और तकरार का जश्न, एक बार फिर से ली गई कसमें।"
उन्होंने आगे कहा, "यह परफेक्ट शादी का जश्न नहीं है। यह खामियों, समझौतों और निस्वार्थ प्यार का जश्न है। यह 'हमारा' जश्न है।"
ज्योतिका ने अपने विचार साझा करते हुए लिखा, "यह कितना अजीब है कि एक सपना जो हकीकत से बहुत दूर लगता था, आज वही हकीकत है जिसे मैं पूरी जिंदगी जीना चाहती हूं। मैं खुश रहने की कसम खाती हूं, क्योंकि मैं जिंदगी का सिर्फ अच्छा पहलू देखना चुनती हूं।"
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता और हर चीज अधूरी है। उन्होंने लिखा, "इस दुनिया में हर चीज अधूरी है। यह हम पर निर्भर करता है कि उन खाली जगहों को कैसे भरें।"
ज्योतिका ने अपने पति सूर्या के लिए लिखा, "मेरे सूर्या, मैं कसम खाती हूं कि हमेशा वही नासमझ पत्नी बनी रहूंगी, जो लड़ती है और फिर मान जाती है।"
.png)