संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन पर लगाई पाबंदी, जानें क्यों?
भंसाली का बड़ा फैसला
मुंबई, 08 अप्रैल (वेब वार्ता)। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि कोई भी जानकारी लीक न हो सके।
भंसाली की 'लव एंड वॉर' इस वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
इस फिल्म में बॉलीवुड के तीन प्रमुख सितारे रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ नजर आएंगे, जो भंसाली के लिए एक और शानदार सिनेमाई अनुभव साबित होगा।
फिल्म के प्रति बढ़ती उत्सुकता के बीच, निर्माता यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सब कुछ कड़ी निगरानी में रहे, जिससे फिल्म से संबंधित कोई भी जानकारी लीक न हो। अब सेट पर मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं है।
एक सूत्र के अनुसार, "केवल नो डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट ही नहीं, भंसाली की 'लव एंड वॉर' की टीम लीक को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रही है।"
सेट पर फोन की अनुमति नहीं है और हर सदस्य को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है। इससे सेट के प्रति उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
जब संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं, जो अपनी बारीकियों, भव्य दृश्यों और भावनाओं से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं।
इस प्रकार, जब उद्योग के तीन सबसे प्रतिभाशाली कलाकार भंसाली के अद्भुत निर्देशन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के पैमाने और इसकी कहानी पर चर्चा होना स्वाभाविक है।
.png)